मिस्र की राजधानी काहिरा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां के उत्तर में डकालिया प्रांत में एक बस नहर में गिर गई। इस हादसे में अब तक 22 लोगों की डूबकर मौत हो गई। इस हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया गया है। घायलों का समीप के अस्पताल में इलाज चल रहा है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने मिस्र के स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्रालय के हवाले से यह जानकारी दी है। मंत्रालय ने कहा कि सभी घायलों को अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया है। मंत्रालय के मुताबिक एक मिनी बस डकालिया प्रांत में खाई में जा गिरी। बस में बड़ी संख्या में लोग थे। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए मदद की गुहार लगाते हुए इधर-उधर भागने लगे। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास क लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। आसपास रहने वाले लोग मदद के लिए आए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खराब स्टीयरिंग व्हील के कारण यह हादसा हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में स्थानीय निवासियों को पुलिस को पानी से शव निकालने में मदद करते हुए दिखाया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बस में 46 यात्री सवार थे, जिनमें छात्रों का एक समूह भी शामिल था। अभी तक मिली जानकरी के मुताबिक हताहतों में से ज्यादातर छात्र ही हैं। मंत्रालय ने कहा कि कुल 18 एम्बुलेंस को घटनास्थल पर भेजा गया। घायलों को प्रांत के दो अस्पतालों में ले जाया गया। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में निवासियों को पानी से शव निकालने में पुलिस की मदद करते हुए दिखाया गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि बस में 46 यात्री सवार थे, जिसमें छात्रों का एक समूह भी शामिल था। हताहतों में छह महिलाएं और तीन बच्चे भी शामिल हैं।