सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

सिडनी में क्रूज पर 800 यात्री पाए गए कोरोना पॉजिटिव

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

एक हॉलिडे क्रूज में 800 यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। जहाज को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में डॉक कर दिया गया है। मेजेस्टिक प्रिंसेस क्रूज जहाज न्यूजीलैंड से रवाना हो रहा था और इसमें लगभग 4,600 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे।क्रूज ऑपरेटर कार्निवल ऑस्ट्रेलिया के अध्यक्ष मारगुएरिट फिट्जगेराल्ड ने बताया कि ये यात्रा 12 दिनों की थी जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर मिली है। ऑस्ट्रेलिया के गृह मामलों के मंत्री क्लेयर ओ’नील ने जनता को आश्वस्त करने की मांग की है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक क्रूज पर करीब 4600 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। क्रूज के यात्रा पर निकलने के 12 दिन बाद ही कोरोना वायरस के मामले सामने आने लगे थे। क्रूज कंपनी के प्रेसिडेंट मारगुएरिट फिट्जगेराल्ड ने एबीसी टेलीविजन को बताया है कि एक बार जब कार्निवल में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने लगे थे तो उसके लिए अतिरिक्त प्रोटोकॉल लगाए थे। इस सप्ताह की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया सरकार ने कहा था कि देशभर में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। कोरोना मामलों में यह बढ़ोतरी इसके ओमिक्रॉन वैरिएंट की वजह से हो रही है।

Advertisement

आपको बता दें कि बड़ी संख्या में यात्रियों के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर मिलने के बाद हड़कंप मच गया। जल्दी में जहाज के परिचालन को रोका गया। क्लेयर ओ’नील ने कहा कि अधिकारियों ने नियमित प्रोटोकॉल बनाए हैं और न्यू साउथ वेल्स हेल्थ यह निर्धारित करने का नेतृत्व करेगा कि मैजेस्टिक प्रिंसेस जहाज से यात्रियों को कैसे निकाला जाए। एजेंसी ने कहा कि वह यात्रियों और चालक दल के सदस्यों के स्वास्थ्य की निगरानी के लिए क्रूज शिप के कर्मचारियों के साथ काम कर रही है। कंपनी के अध्यक्ष मारगुएरिट फिट्जगेराल्ड ने एबीसी टेलीविजन को बताया कि ऑस्ट्रेलिया में भी कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *