सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

इंदौर से महाराष्ट्र जा रही यात्रियों से भरी बस नर्मदा में गिरी, अब तक 12 की मौत, 50 से ज्यादा थे सवार

2 मिनट पढ़ें
इंदौर से महाराष्ट्र जा रही यात्रियों से भरी बस नर्मदा में गिरी, अब तक 12 की मौत, 50 से ज्यादा थे सवार

इंदौर से महाराष्ट्र जा रही यात्रियों से भरी बस नर्मदा में गिरी, अब तक 12 की मौत, 50 से ज्यादा थे सवार

Advertisement

 

मध्य प्रदेश के धार जिले में यात्रियों से भरी एक बस नदी में गिर गई है। हादसे में 12 यात्रियों की जान चली गई है, जबकि 15 लोगों को जीवित बाहर निकाला गया है। महाराष्ट्र से इंदौर आ रही बस जिले के खलघाट में अनियंत्रित होकर नर्मदा में जा गिरी, जिसमें 50 से अधिक लोग सवार थे। मृतकों की संख्या अभी बढ़ सकती है। नर्मदा में धारा तेज होने की वजह से राहत और बचाव कार्य में दिक्कत हो रही है।

बस में 50-55 सवारियों होने की खबर

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने घटना पर दुख जाहिर करते हुए कहा है कि महाराष्ट्र सरकार की रोडवेज की बस थी। इंदौर से पूणे जा रही थी। मां नर्मदा के पुल पर ब्रेक फेल हुआ या स्टीयरिंग फेल हुआ यह जांच का विषय है। 50-55 सवारियों होने की खबर है। हादसा आगरा-मुंबई हाईवे पर हुआ। यह रोड इंदौर से महाराष्ट्र को जोड़ता है। घटनास्थल इंदौर से 80 किलोमीटर दूर है। जिस संजय सेतु पुल से बस गिरी, वो दो जिलो धार और खरगोन की सीमा पर बना है। आधा हिस्सा खलघाट और आधा हिस्सा खलटाका में है। खरगोन से भी कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे हैं।

Advertisement

अब तक 12 शव निकाले जा चुके हैं

सुबह पौने दस बजे धामनोद में खलघाट के पास नर्मदा नदी में यात्रियों से भरी बस गिर पड़ी। बस इंदौर से पुणे जा रही थी। महिलाओं- बच्चों समेत 50 से अधिक यात्री सवार थे। अब तक 12 शव निकाले जा चुके हैं। धामनोद के खलघाट में बस टू-लेन पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नर्मदा में गिरी। यह पुल पुराना बताया जा रहा है। बस महाराष्ट्र राज्य परिवहन की है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *