सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरी1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवाल

पास में नहीं था बस का किराया, बेटी से मिलने के लिए मां ने ट्राईसाईकिल से शुरू की 170 किमी की यात्रा

3 मिनट पढ़ें

बेटी से मिलने के लिए दिव्यांग बूढ़ी मां ने 8 दिनों में साइकिल की मदद से तय किया 170 किमी का सफर

जिस उम्र में बुजुर्गों को सहारे की जरूरत होती है, उस उम्र में एक बूढ़ी मां अपनी बेटी से मिलने के लिए 170 किलोमीटर की दूरी तय कर उसके पास पहुंचने की जद्दोजहद में लगी है. वीडियो के मुताबिक, इस सफर में रहते है बुजुर्ग महिला को 8 दिन का समय लग चुका है.

कहते हैं मां से बढ़कर दुनिया में कोई और नहीं हैं, जो अपने बच्चों की खुशी के लिए बड़ी से बड़ी चुनौतियों का भी डटकर सामना करने से कभी पीछे नहीं हटती. हाल ही में एक ऐसा ही बूढ़ी मां वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों को इमोशनल कर रहा है, जिसमें मां की ममता और प्यार को देखकर आपके भी आंखों से आंसू छलक उठेगें. दावा किया जा रहा है कि, वीडियो में एक दिख रही बुजुर्ग दिव्यांग महिला अपनी बेटी से मिलने के लिए करीब आठ दिन की यात्रा ट्राइसिकल की मदद से तय कर रही है. वीडियो के मुताबिक, ये मां 170 किलोमीटर।

जिस उम्र में बुजुर्गों को सहारे की जरूरत होती है, उस उम्र में एक बूढ़ी मां अपनी बेटी से मिलने के लिए 170 किलोमीटर की दूरी तय कर उसके पास पहुंचने की जद्दोजहद में लगी है. वीडियो के मुताबिक, इस सफर में रहते है बुजुर्ग महिला को 8 दिन का समय लग चुका है. वीडियो में बुजुर्ग महिला को ट्राइसिकल की मदद से अपना सफर पार करते देखा जा रहा है. वीडियो राजगढ़ जिले के पचोर-ब्यावरा के बीच हाईवे का बताया जा रहा है. दावा किया जा रहा है कि, यह मामला मध्य प्रदेश के गुना जिले का है, जिसमें दिख रही बुजुर्ग महिला अशोकनगर की रहने वाली लीबिया बाई हैं, जो अपनी एक मुंह बोली बेटी से मिलने के लिए यह कठिन सफर तय करती नजर आ रही है. बुजुर्ग महिला के मुताबिक, उनके पास बस का किराया नहीं था, जिसके चलते उन्हें इस कठिन राह को इस कदर तय करना पड़ रहा है.

महज 16 सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर शेयर किया गया है. वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, ‘रिश्तों की अहमियत….अशोकनगर राजगढ़ : बस के पैसे नहीं थे तो ट्राईसाइकिल से किया सफर, आठ दिन में 170 किमी तय कर बेटी से मिलने पहुंची दिव्यांग मां जी.’ इस वीडियो को ट्विटर के अलावा भी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया गया है. वीडियो में बुजुर्ग महिला को एक हाथ से ट्राइसिकल को खींचते, तो वहीं दूसरे हाथ से उसके अगले पहिए आगे की तरफ धकेलते देखा जा सकता है. वहीं ट्राइसिकल पर भी थोड़ा सामान लदा हुआ है. जब महिला रास्ते से निकल रही होती है, तभी एक शख्स उनका वीडियो बनाते हुए उनसे पूछता है कि, वह कहां से आ रही हैं, जिस पर बुजुर्ग महिला जवाब देती हैं कि, पचोर. शख्स पूछता है कि, कहां रहती हो, जिस पर महिला जवाब देती है, राजगढ़.

 

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *