सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

कार को बस ने मारी टक्कर, हादसे में कार सवार एक महिला की मौत, 5 घायल

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

बस ने कार को मारी टक्कर, हादसे में कार सवार एक महिला की मौत, 5 घायल

गंगानगर जिले के गोमावाली निवासी परिवार कार में सवार होकर जयपुर के नजदीक मेहंदीपुर बालाजी दर्शन करने गए थे. मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करने के बाद परिवार कार से वापस गंगानगर लौट रहा था.

सीकर जिले के नजदीकी गांव मलकेड़ा में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. हादसे में कार सवार 6 लोग घायल हो गए हैं. घायलों को सीकर शहर के एसके अस्पताल ले जाया गया. जहां कार सवार एक महिला को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. जानकारी के मुताबिक गंगानगर जिले के गोमावाली निवासी परिवार कार में सवार होकर जयपुर के नजदीक मेहंदीपुर बालाजी दर्शन करने गए थे. मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करने के बाद परिवार कार से वापस गंगानगर लौट रहा था. इस दौरान सीकर शहर के नजदीकी मलकेड़ा गांव में कार के पीछे चल रही एक बस ने कार को टक्कर मार दी।

बस ने मारे टक्कर 

Advertisement

बस की टक्कर से कार पलटते हुए दूर जा गिरी. कार के पलटने के बाद आसपास मौजूद लोगों ने कार में सवार लोगों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की सहायता से एसके अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि कार में सवार होकर 6 लोग मेहंदीपुर बालाजी से गंगानगर की ओर जा रहे थे. इस दौरान मलकेडा गांव के नजदीक पीछे से बस ने कार को टक्कर मार दी.

टक्कर से कार पलट गई और कार में सवार 6 लोग चंद्रकला देवी, कालूराम, मंजू देवी, संदीप कुमार, सीता देवी और अशोक कुमार घायल हो गए. जिन्हें एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल में चिकित्सकों ने एक महिला चंद्रकला देवी को मृत घोषित कर दिया. फिलहाल मृतक महिला का शव मोर्चरी में रखवाया गया है. दो घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है. वहीं, तीन लोगों को हल्की चोट आने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई. फिलहाल उद्योग नगर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *