सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

दिल्ली में खुलेआम चली गोलियां, 2 लोगों ने पहले दरवाजा खटखटाया, जब कोई नहीं निकला तो करने लगे फायरिंग

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

नकाबपोश लोगों ने दिल्ली में हिप्नोथेरेपिस्ट के घर पर आकर की फायरिंग, VIDEO भी आया सामने

पुलिस ने आगे बताया कि भागने से पहले नकाबपोश लोगों ने ग्राउंड फ्लोर पर एक और अपार्टमेंट की खिड़की पर तीन गोलियां चलाईं.

रविवार को दक्षिण-पूर्व दिल्ली के सिद्धार्थ नगर में एक अपार्टमेंट के दरवाजे पर कथित तौर पर गोलियां चलाईं गई. ये घटना सनलाइट कॉलोनी (Sunlight Colony) थाना क्षेत्र की है. इस बारे में पुलिस ने भी जानकारी मुहैया कराई. पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पहली मंजिल के अपार्टमेंट के दरवाजे पर दो गोलियां चलाईं, ये अपार्टमेंट एक हिप्नोथेरेपिस्ट सोहेल सिद्दीकी का है. इसके बाद हमलावर ग्राउंड फ्लोर की ओर भाग गए.

अपार्टमेंट की खिड़की पर चलाए तीन गोलियां

Advertisement

पुलिस ने आगे बताया कि भागने से पहले नकाबपोश लोगों ने ग्राउंड फ्लोर पर एक अन्य अपार्टमेंट की खिड़की पर तीन गोलियां भी चलाईं. घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया. एक अधिकारी ने कहा, “सीसीटीवी फुटेज में दो लड़कों को रिहायशी इमारत की पहली मंजिल पर जाते, दरवाजा खटखटाते और फिर एंट्री गेट पर गोलियां चलाते हुए देखा जा सकता है.”

अधिकारी ने कहा, “इसके बाद वे ग्राउंड फ्लोर की ओर भागे और दूसरे फ्लैट की खिड़की पर तीन राउंड गोलियां चलाईं.” इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस ने आगे कहा कि जिस अपार्टमेंट को निशाना बनाया गया था वह फिलहाल किराए पर है और इस मामले में मामला दर्ज कर लिया गया है. फिलहाल आगे की जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *