सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

असम में तीसरी बार मदरसे पर चला बुलडोजर, आतंकी गतिविधियों में था शामिल

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

असम में मदरसों के खिलाफ सरकार की बुलडोजर कार्रवाई जारी है। आज बोंगईगांव जिले में स्थित एक मदरसे को गिराया गया। खास बात है कि AQIS/ABT से कनेक्शन वाले 37 लोगों की गिरफ्तारी के बाद यह तीसरा मदरसा असम सरकार की तरफ से गिराया गया है। इससे पहले सोमवार को सरकार ने बरपेटा जिले में इस तरह की कार्रवाई की थी।राज्य के बोंगईगांव जिले में स्थित मरकजुल मा-आरिफ कुरियाना मदरसा को ढहा दिया गया। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में एसपी स्वप्ननील डेका ने बताया, ‘जिला प्रशासन ने अपने एक आदेश में कहा है कि मदरसा का स्ट्रक्चर कमजोर और इंसानों के लिए सुरक्षित नहीं है, क्योंकि मदरसा भवन को APWD/IS मानदंडों के हिसाब से नहीं बनाया गया था।’जिला प्रशासन के आदेश के अनुसार, हम मदरसा को गिराने की प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं।’ एसपी स्वप्नील डेका ने मीडिया को बताया, ‘जिला प्रशासन ने अपने आदेश में कहा कि मदरसा कमजोर है और इन्सानों के लिए असुरक्षित है। मदरसा भवन एपीडब्ल्यूडी विनिर्देशों और आईएस मानदंडों के अनुसार नहीं बनाया गया है।’ एसपी स्वप्नील डेका ने कहा, ‘गोलपारा जिला पुलिस ने भी मदरसे में एक्यूआईएस/एबीटी से जुड़े एक गिरफ्तार व्यक्ति के साथ तलाशी अभियान चलाया था। जिला प्रशासन के निर्देश के अनुसार, हमने मदरसा को ध्वस्त करने की प्रक्रिया को अंजाम दी है।’ गौरतलब है कि इससे पहले बारपेटा जिला प्रशासन ने शैखुल हिंद महमुदुल हसन जमीउल हुदा इस्लामिक अकेडमी पर रेड डाली थी। वहीं, असम सरकार ने 28 अगस्त को बारपेटा में भी एक मदरसे को गिरा दिया था। यहां के एक टीचर पर बांग्लादेशी जिहादी संगठन से लिंक का आरोप लगा था। यहां अल कायदा का टीचर मोहम्मद सुमान 2019 से जिहादी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *