बुनियादी ढांचे में सुधार लाएगा बजट दिल्ली पुलिस के : दर्शन सिंह
पिछले साल की तुलना में लगभग 4.57 फीसदी ज्यादा है
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : केंद्र सरकार के बजट से जहां तकरीबन हर वर्ग को फायदा देने का प्रयास सरकार नें किया है वहीं दिल्ली के उद्योग,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,परिवहन तथा अन्य कई सिस्टम को मजबूती मिलेगी वहीं बजट में दिल्ली पुलिस के बुनियादी ढांचे को भी मजबूत करने के कदम उठाये गए है | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी नवीन शाहदरा जिले के पूर्व उपाध्यक्ष दर्शन सिंह का | दर्शन सिंह कहते हैं एम्स सहित दिल्ली के सभी बड़े अस्पतालों के बजट में अच्छी खासी बढ़ोतरी की गई है जिससे निश्चित रूप से दिल्ली के स्वास्थ्य सिस्टम को मजबूती मिलेगी |
दर्शन सिंह कहते हैं पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार नें दिल्ली के स्वास्थ्य सिस्टम को ध्वस्त करके रख दिया था लेकिन अब ट्रिपल इंजन की सरकार बढ़े बजट के चलते उसे दूरुस्त करनें में कामयाब रहेगी | दर्शन सिंह कहते हैं बजट में दिल्ली पुलिस को बुनियादी ढांचे में सुधार, ट्रैफिक और आईटी समेत कई योजनाओं के लिए 12 हजार 846.15 करोड़ का ऐलान हुआ है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में 2026-27 का केंद्रीय बजट पेश करते हुए दिल्ली पुलिस को बजट में यह रकम आवंटित की है।

जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में यह बजट लगभग 4.57 फीसदी ज्यादा है। मौजूदा वित्त वर्ष 2025-26 के लिए आवंटित राशि 12,259.16 करोड़ रुपये थी बजट में की गई इस बढ़ोतरी का सीधा मकसद दिल्ली पुलिस को अत्याधुनिक तकनीक से लैस करना और बुनियादी ढांचे में सुधार लाना है। दर्शन सिंह कहते हैं यह समय की जरूरत भी थी जिसे देखते हुए सरकार नें यह बढ़ोतरी की | दर्शन सिंह कहते हैं इस फंड का इस्तेमाल आधुनिक हथियार, जांच के लिए नए उपकरणों और सीसीटीवी कैमरों के जाल को और विस्तार में किये जाने की सम्पुभावना के तौर पर भी देखा जा रहा है पुलिस कर्मियों को बदलती आपराधिक चुनौतियों और साइबर अपराध से निपटने के लिए विशेष ट्रेनिंग सिस्टम भी इस बजट में शामिल है।
नई इमारतों के कंस्ट्रक्शन, गाड़ियों और हथियारों की खरीद में इस बजट का इस्तेमाल होने की अधिक सम्भावना है । दर्शन सिंह कहते हैं पिछले कुछ सालों से दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने के लिए सीसीटीवी कैमरों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल के साथ-साथ पुलिस इन्फ्रास्ट्रक्चर को दुरुस्त करने पर भी काफी फोकस किया जा रहा है। आबादी के लिहाज से दिल्ली दुनिया के सबसे बड़े महानगरों में गिनी जाती है, ऐसे मे यहां कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस का पर्याप्त संसाधनों से लैस होना जरूरी है। केंद्र सरकार नें इन तमाम तथ्यों के मद्देनजर दिल्ली पुलिस के बजट में बढ़ोतरी की है |



