India-Pakistan: सांबा बॉर्डर पर BSF का बड़ा एक्शन, घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 7 जैश आतंकी ढेर

0
41

India-Pakistan: सांबा बॉर्डर पर BSF का बड़ा एक्शन, घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 7 जैश आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में इंटरनेशनल बॉर्डर पर भारत ने पाकिस्तान को एक और करारा झटका दिया है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे जैश-ए-मोहम्मद के सात आतंकियों को मार गिराया है। बीती रात अंधेरे का फायदा उठाकर सीमा पार से आतंकियों के एक दल ने भारतीय सीमा में दाखिल होने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद बीएसएफ जवानों ने उनकी इस साजिश को नाकाम कर दिया।

सूत्रों के मुताबिक, बीएसएफ के जवानों ने रात में सीमा पर संदिग्ध हलचल देखी। संदेह होने पर तुरंत फायरिंग की गई, जिससे घुसपैठिए भागने का मौका भी नहीं पा सके। जवाबी कार्रवाई में सात आतंकियों को मौके पर ही ढेर कर दिया गया। मारे गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुआ है।

बीएसएफ की इस कार्रवाई को हाल ही में हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के लिए दूसरी बड़ी चोट के तौर पर देखा जा रहा है। भारत-पाकिस्तान के बीच लगातार तनाव के माहौल में सीमा सुरक्षा बल की यह सफलता बेहद अहम मानी जा रही है।

फिलहाल इलाके में बीएसएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों का सर्च ऑपरेशन जारी है। पूरे सांबा सेक्टर को हाई अलर्ट पर रखा गया है ताकि किसी और संभावित घुसपैठ या आतंकी साजिश को समय रहते रोका जा सके। अधिकारियों का कहना है कि सीमा पर हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है और सुरक्षाबलों की सतर्कता से दुश्मनों के मंसूबे कभी कामयाब नहीं होने दिए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here