सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

बीएसएफ ने पाकिस्तान ड्रोन को मार गिराया 7.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पाकिस्तान की नापाक साजिश को एक दिन में दूसरी बार विफल किया है। बीएसएफ के जवानों ने पंजाब के तरनतारन की भारत-पाकिस्तान सीमा पर भारतीय क्षेत्र में घुसे एक और ड्रोन को मार गिराया है। वहीं 7.5 किलोग्राम हेरोइन भी बरामद की है। बीएसएफ की ओर से ये जानकारी दी गई है। बीएसएफ के जवानों ने तरनतारन जिले के कलश हवेलियां गांव में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से आते एक ड्रोन की आवाज सुनी। घुसपैठ को विफल करने के प्रयास में बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोलीबारी में चीनी मेड ड्रोन नीचे आ गिरा।

इसके बाद पूरे इलाके में तलाशी ली गई जहां गोलीबारी में नीचे गिरे एक हेक्सा-कॉप्टर (ड्रोन) को बरामद किया गया। वहीं सफेद रंग की पॉलीथिन में करीब 7.5 किलोग्राम हेरोइन भी बरामद की गई है। हेरोइन की कीमत करोड़ो में आंकी जा रही है। घटना के बाद इलाके की घेराबंदी कर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। ताकि ड्रोन से लाए गए और भी किसी संदिग्ध सामग्री को बरामद किया जा सके।

सीमा सुरक्षा बल द्वारा हेरोइन के पैकेट को अभी खोला नहीं गया है। बम निरोधक दस्ते द्वारा इसकी जांच की जाएगी कहीं यह विस्फोटक सामग्री न हो। हालांकि बीएसएफ का यह मानना है कि प्राथमिक जांच में यह हेरोइन की लग रही है। बीएसएफ की महिला प्रहरियों प्रीति व भाग्यश्री ने यह ड्रोन गिराया है। बीएसएफ अधिकारियों की ओर से उनकी पीठ थपथपाई गई है। गाैरतलब है कि तस्कर और आतंकी अब पंजाब का माहाैल खराब करने की फिराक में है।

Advertisement

बीओपी डल्ल (थाना खालड़ा) के पास बुर्जी नंबर-136-30 के क्षेत्र में करीब 40 राउंड फायर करके ड्रोन को गिरा दिया गया। इसके बाद थाना खेमकरण की पुलिस को साथ लेकर बीएसएफ ने सर्च अभियान चलाया। सर्च अभियान दौरान रात 12 बजे बीओपी हवेलिया (थाना खेमकरण) के क्षेत्र में आते गांव कलस निवासी सरपंच मेजर सिंह के खेतों से एक ड्रोन व साढ़े सात किलो हेरोइन की खेप बरामद कर ली गई।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *