सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 22 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Railway Development: केंद्र व दिल्ली सरकार मिलकर कर रही है दिल्ली के विकास के लिए कार्य : राजकुमार बल्लनIndia Biennale 2026: इंडिया बिएनाले से अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान बनाएगी दिल्ली : विनोद जायसDelhi Pollution, Delhi Air Pollution, Ramesh Chandra Gupta, Rekha Gupta Government, Delhi GovernmenYuzvendra Chahal BJP: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल, ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बने विशेष आमंत्रित सदस्यPM Modi Gold Price: पीएम मोदी बोले- लोगों ने मेरी बात मानी, सोना कम खरीदा और पैसे बचे; बताया कैसे घटे दामAmit Shah Kashmir: अमित शाह बोले- कश्मीर घाटी में अब एक भी स्थानीय आतंकी नहीं, पुलवामा में मारा गया आखिरी लश्कर आतंकीAndhra Pradesh Car Accident: पेलुरु के पास नहर में गिरी बारातियों की कार, 4 लोगों की मौत; नवविवाहित जोड़ा बचाKurla Couple Assault: कुर्ला गार्डन में कपल से मारपीट: छह नाबालिग आरोपी दो हफ्ते के लिए सुधार गृह भेजे गए

बीएसएफ ने स्मगलिंग का बड़ा प्रयास विफल किया, तीन पाकिस्तानी तस्कर मारे गए

2 मिनट पढ़ें
बीएसएफ ने स्मगलिंग का बड़ा प्रयास विफल किया, तीन पाकिस्तानी तस्कर मारे गए

बीएसएफ ने स्मगलिंग का बड़ा प्रयास विफल किया, तीन पाकिस्तानी तस्कर मारे गए

Advertisement

बीएसएफ ने आज तीन पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया। सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक बड़े मादक पदार्थ की तस्करी के प्रयास को नाकाम कर दिया और करोड़ों रुपये की 36 किलोग्राम हेरोइन बरामद की। जम्मू कश्मीर के सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रविवार तड़के सीमा सुरक्षा बल की कार्रवाई में मादक पदार्थों के तीन तस्कर मारे गए। बीएसएफ ने इस कार्रवाई में करोड़ों रुपये मूल्य के 36 किलोग्राम हेरोइन बरामद की। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मादक पदार्थों की तस्करी के प्रयास को किया विफल

बीएसएफ के जम्मू फ्रंटियर के महानिरीक्षक डी. के. बूरा ने कहा कि इस वर्ष बीएसएफ ने सीमा के पास तस्करी के चौथे प्रयास को विफल किया है और पिछले एक वर्ष में नौ पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया गया है। बूरा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘पिछली रात हमने एक काफी अच्छे अभियान को अंजाम दिया जब सतर्क जवानों ने पाकिस्तान की तरफ से मादक पदार्थों की तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया। तस्करों ने मादक पदार्थों की बड़े खेप की तस्करी के लिए अंधेरे और कुहासे का फायदा उठाने का प्रयास किया।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *