सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

गुजरात: गुजरात के कच्छ में पाकिस्तान से घुसे नागरिक को बीएसएफ ने पकड़ा

2 मिनट पढ़ें

गुजरात: गुजरात के कच्छ में पाकिस्तान से घुसे नागरिक को बीएसएफ ने पकड़ा

गुजरात के कच्छ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने वाले एक पाकिस्तानी नागरिक को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गिरफ्तार किया है। बीएसएफ के सतर्क जवानों ने हरामी नाला क्षेत्र के उत्तर में सीमा पार करते हुए इस घुसपैठिए को धर-दबोचा। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान बाबू अली के रूप में हुई है, जो पाकिस्तान के सिंध प्रांत के सुजावल जिले के कारो घूंगरो गांव का निवासी बताया जा रहा है।

बीएसएफ ने घुसपैठिए को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। उससे यह जानने की कोशिश की जा रही है कि वह भारत में किस मकसद से आया था और उसकी मंजिल कहां थी। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि उसका इरादा क्या था और क्या किसी बड़ी साजिश का हिस्सा था।

गुजरात की कच्छ सीमा पर अक्सर इस तरह के घुसपैठ के प्रयास होते रहते हैं, लेकिन बीएसएफ के सतर्क जवान हर बार ऐसे घुसपैठियों को पकड़ने में कामयाब रहते हैं। इस साल की शुरुआत में जनवरी 2024 में बॉर्डर पिलर नंबर 1137 से एक घुसपैठिए को पकड़ा गया था। इसके बाद जून 2024 में बॉर्डर पिलर नंबर 1125 के पास एक अन्य पाकिस्तानी घुसपैठिए अफजल को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, उसकी तलाशी लेने पर कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई थी।

बीएसएफ लगातार सीमाओं की निगरानी कर रही है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को रोका जा सके और देश की सुरक्षा को मजबूत किया जा सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *