Home देश दुनिया BSF ने 25 लाख से अधिक के सोने के बिस्किट के साथ...

BSF ने 25 लाख से अधिक के सोने के बिस्किट के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

0
182

145वीं वाहिनी के कमांडिंग ऑफिसर ने बताया कि पूछताछ के दौरान तस्कर ने बताया की ये सोना उसे बांग्लादेशी तस्कर हैदर, निवासी बेनापोल ने दिया था। जब वह बांग्लादेश से भारत लौट रहा था, तो ये बिस्किट उसने ट्रक के केबिन में छुपा लिए थे।दक्षिण बंगाल सीमांत (उत्तर-24 परगना) के अंतर्गत आईसीपी पेट्रापोल, 145वीं वाहिनी जवानों ने एक ट्रक चालक को चार सोने के बिस्किट के साथ पकड़ा जो बांग्लादेश से भारत आ रहा था। जब्त सोने का वजन 466.59 ग्राम है, जिसकी अनुमानित कीमत 25,06,054 रुपये है। पकड़े गए तस्कर की पहचान सैफुल मंडल, जिला उत्तर 24 परगना के रूप में हुई।

145वीं वाहिनी के कमांडिंग ऑफिसर ने बताया कि पूछताछ के दौरान तस्कर ने बताया की ये सोना उसे बांग्लादेशी तस्कर हैदर, निवासी बेनापोल ने दिया था। जब वह बांग्लादेश से भारत लौट रहा था, तो ये बिस्किट उसने ट्रक के केबिन में छुपा लिए थे।आईसीपी पेट्रापोल में चेकिंग के दौरान बीएसएफ के जवानों ने चार सोने के बिस्किट समेत दबोच लिया। उसने बताया की ये बिस्किट वह जयंती बाजार में किसी अनजान व्यक्ति को देने वाला था।

इस काम के लिए उसे 2,000 रुपये मिलने वाले थे। गिरफ्तार तस्कर को जब्त सामान के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग पेट्रापोल को सौंप दिया गया।145वीं वाहिनी के कमांडिंग ऑफिसर ने बताया की सीमा पर बीएसएफ तस्करी को रोकने के लिए लगातार प्रयासरत है और उसे इस काम में सफलता भी मिली है। इसके चलते तस्करी जैसे अपराधों में लिप्त लोगों को लगातार पकड़ा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here