सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

भाई बन गया जान का दुश्मन, सुपौल में हुए सीएसपी संचालक हत्याकांड में बड़ा खुलासा

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

हर्ट हुआ ईगो तो भाई बन गया जान का दुश्मन, सुपौल में हुए सीएसपी संचालक हत्याकांड में बड़ा खुलासा

Supaul CSP Operator Sanjay Yadav Murder Case Revealed Cousin Brother Was  Made Whole Plan ANN | Supaul News: हर्ट हुआ ईगो तो भाई बन गया जान का दुश्मन,  सुपौल में हुए सीएसपी

मृतक संजय यादव के लापता होने पर परिजनों ने पीपरा थाने में अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. बाद में संजय यादव की लाश मिली थी.

सीएसपी संचालक संजय यादव हत्याकांड का पुलिस ने शनिवार (04 नवंबर) को खुलासा कर दिया. इसमें मुख्य आरोपित समेत दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पीपरा थाना इलाके के राजपुर गांव से 20 अक्टूबर को लापता होने के बाद संजय यादव की लाश मिली थी. इस मामले में जांच के लिए टीम का गठन किया गया था. अब इसके पीछे का जो कारण सामने आया है वो चौंकाने वाला है. चचेरे भाई ने ही ईगो हर्ट में भाई की हत्या कर दी थी.

सुपौल के एसपी शैशव यादव ने बताया कि 20 अक्टूबर को घर से लापता हो जाने के मामले में सीएसपी संचालक संजय यादव के परिजनों ने पीपरा थाने में अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. इसके आधार पर जांच चल ही रही थी कि पुलिस को गांव के ही खेत में गड्ढे से संजय यादव की लाश मिली.

Advertisement

दो लाख रुपये की चोरी का आरोप बना मौत का कारण

एसपी ने कहा कि पुलिस ने वैज्ञानिक तरीके से जांच की तो पता चला कि 14 अगस्त 2023 को मृतक संजय यादव के घर से दो लाख रुपये की चोरी हो गई थी. संजय यादव ने अपने चचेरे भाई शिवम पर ही इसका आरोप लगा दिया. इससे शिवम को समाज में काफी कुछ सुनने को मिला था. इससे वो अंदर ही अंदर घुट रहा था, लेकिन विवाद ऊपर से शांत हो गया था.

फोन कर घर से बुलाया था, पिटाई कर की हत्या

इसी बीच मृतक संजय यादव के चचेरे भाई शिवम ने प्रिंटर खरीदने के लिए 24 हजार रुपये कर्ज लिए थे. इस पैसे को लौटाने को लेकर दोनों में विवाद हुआ. इसी से गुस्से में शिवम ने अपने मित्र विकास के साथ मिलकर संजय यादव को घर से फोन कर बाहर बुलाया था. लाठी से मारकर उसकी हत्या कर दी थी. इसके बाद बगल के खेत में गड्ढा खोदकर लाश को जमीन में दबा दिया था. पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक संजय यादव का मोबाइल और अन्य सामान आरोपी की निशानदेही पर बरामद कर लिया गया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *