सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे बृजभूषण सिंह,यूपी में होगी आज मेगा रैली

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे बृजभूषण सिंह की यूपी में आज मेगा रैली

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग जोर पकड़ रही है.

गोंडा रैली को संबोधित करेंगे बृजभूषण शरण सिंह

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह आज उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक रैली को संबोधित करेंगे. उनके इस मेगा इवेंट को व्यापक रूप से शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है, जबकि दूसरी तरफ उनकी पार्टी पर उन्हें बर्खास्त करने का दबाव भी बढ़ रहा है. विनेश फोगाट साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया सहित भारत के शीर्ष पहलवान विरोध कर बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

उत्तर प्रदेश में काफी राजनीतिक रसूख रखने वाले सांसद की गिरफ्तारी एक विवादास्पद मुद्दा बन चुकी है. पिछले हफ्ते खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पहलवानों को आश्वासन दिया था कि उनके खिलाफ जांच 15 जून तक पूरी कर ली जाएगी, लेकिन उनकी गिरफ्तारी पर कुछ नहीं कहा. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, “हमने आश्वासन दिया है कि जांच 15 जून तक पूरी कर ली जाएगी और चार्जशीट दायर की जाएगी, जबकि कुश्ती महासंघ के लिए निर्दलीय चुनाव 30 जून तक होंगे.”

Advertisement

पहलवानों के गृह मंत्री अमित शाह से मिलने और बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ निष्पक्ष जांच की मांग करने के कुछ दिनों बाद खेल मंत्री के साथ बैठक हुई. अमित शाह ने पहलवानों को आश्वासन दिया था कि कानून सबके लिए समान है,साथ ही पहलवानों से कहा, “कानून को अपना काम करने दें.” अपनी गिरफ्तारी के लिए बढ़ते अभियान के बीच, बृजभूषण शरण सिंह ने सभी आरोपों का खंडन करते हुए पिछले हफ्ते कहा था, ‘अगर मेरे खिलाफ एक भी आरोप साबित होता है तो मैं फांसी लगा लूंगा.

“परिणामों की कमी”

इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि वो नार्को टेस्ट या पॉलीग्राफ टेस्ट कराने को तैयार हैं. यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) ने एक बयान जारी कर पहलवानों को हिरासत में लेने की निंदा की और बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जांच में “परिणामों की कमी” की आलोचना की. UWW ने भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) को 45 दिनों के भीतर WFI के लिए नए सिरे से चुनाव कराने के अपने वादे की याद दिलाई और चेतावनी दी कि ऐसा करने में विफल रहने पर महासंघ को निलंबित किया जा सकता है.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *