सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

Brahmin community Delhi: ब्राह्मण समाज संस्था, यमुना विहार की वार्षिक आम सभा सम्पन्न,सामाजिक सेवा, पारदर्शिता एवं संगठनात्मक एकता का संदेश

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Brahmin community Delhi: ब्राह्मण समाज संस्था, यमुना विहार की वार्षिक आम सभा सम्पन्न,सामाजिक सेवा, पारदर्शिता एवं संगठनात्मक एकता का संदेश

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : ब्राह्मण समाज संस्था यमुना विहार की वार्षिक आम सभा का आयोजन रविवार को भगवान परशुराम भवन, यमुना विहार में अत्यंत गरिमामयी, सफल एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी पं. देवेंद्र कुमार शर्मा ने की। कार्यक्रम में संस्था के समस्त पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य एवं बड़ी संख्या में विप्र बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभा का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण एवं भगवान परशुराम के पूजा-अर्चना के साथ हुआ। तत्पश्चात संस्था के महासचिव पं. जयप्रकाश समाधिया ने वर्षभर में संस्था द्वारा किए गए सामाजिक, धार्मिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने भगवान परशुराम भवन में संचालित विभिन्न सेवाओं एवं गतिविधियों जैसे चिकित्सालय सुविधा, सीनियर सिटीजन क्लब, धार्मिक अनुष्ठान, सामाजिक सहयोग कार्यक्रम एवं समाज हित में चलाए जा रहे अन्य सेवा कार्यों की जानकारी देते हुए संस्था की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। महासचिव द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन का सभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने हाथ उठाकर सर्वसम्मति से अनुमोदन किया। संस्था के प्रधान पं. महेंद्र सिंह पाराशर ने उपस्थित समस्त विप्र बंधुओं का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए पिछले तीन वर्षों का आय-व्यय विवरण सभा के समक्ष पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ प्रस्तुत किया। सभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने दोनों हाथ उठाकर इस आय-व्यय विवरण को सर्वसम्मति से पारित किया। अपने प्रेरणादायी संबोधन में श्री पराशर ने कहा कि ब्राह्मण समाज संस्था भविष्य में भी समाज हित, धार्मिक चेतना, सामाजिक समरसता एवं जनसेवा के कार्यों को पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से निरंतर आगे बढ़ाती रहेगी। सभा के दौरान गत वर्ष दिवंगत हुए प्रिय विप्र बंधुओं को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया तथा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर वातावरण अत्यंत भावुक एवं श्रद्धामयी रहा। आम सभा में संस्था की कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से यशकुमार शर्मा (वरिष्ठ उप-प्रधान), प. ओमप्रकाश शर्मा(उप-प्रधान) पं. जयप्रकाश समाधिया (महासचिव), विवेक शर्मा (सचिव), संदीप शर्मा (प्रचार मंत्री), जितेंद्र कुमार शर्मा (संयुक्त सचिव), प्रमोद कुमार शर्मा (ऑडिटर) सहित कार्यकारिणी सदस्य ब्रह्म राज शर्मा, के.के. देवगन, राजेंद्र शर्मा, जे.एन. मिश्रा , चाचा हरित, विनोद कुमार शर्मा, मुनीश कुमार शर्मा, भगवत प्रसाद शर्मा, पं. राजकुमार शर्मा “राजू प्रधान”, मयंक शर्मा, दीपक शर्मा, राजेंद्र शर्मा, मनीष शर्मा एवं अनेक गणमान्य विप्र बंधु विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने संस्था द्वारा निरंतर किए जा रहे सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना की तथा संगठन की एकता, सामाजिक सौहार्द, संस्कार संरक्षण एवं समाज सेवा के संकल्प को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का सामूहिक संकल्प लिया। अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने संस्था की प्रगति, समाज की एकजुटता एवं भगवान परशुराम जी के आदर्शों के अनुरूप समाजहित में निरंतर कार्य करते रहने का विश्वास व्यक्त किया।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *