Home मैं भी रिपोर्टर Brahmin Samaj Sanstha Election: ब्राह्मण समाज संस्था यमुना विहार चुनाव अधिसूचना जारी...

Brahmin Samaj Sanstha Election: ब्राह्मण समाज संस्था यमुना विहार चुनाव अधिसूचना जारी 7 जून, 2026 को होगा मतदान

0
20

Brahmin Samaj Sanstha Election: ब्राह्मण समाज संस्था यमुना विहार चुनाव अधिसूचना जारी 7 जून, 2026 को होगा मतदान

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : ब्राह्मण समाज संस्था यमुना विहार की वर्तमान कार्यकारिणी के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपरांत संस्था के चुनाव अधिकारी विजयवाघे द्वारा चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना के अनुसार संस्था के समस्त सदस्यों को सूचित किया गया है कि ब्राह्मण समाज संस्था यमुना विहार के चुनावों की संपूर्ण प्रक्रिया एवं कार्यक्रम का विवरण भगवान परशुराम भवन स्थित कार्यालय के मुख्य द्वार पर चस्पा कर दिया गया है, ताकि सभी सदस्यों को आवश्यक जानकारी सुगमता से प्राप्त हो सके। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 24 एवं 25 मई 2026 को नामांकन पत्र कार्यालय में उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके उपरांत 26 एवं 27 मई 2026 को पूर्ण रूप से भरे हुए नामांकन पत्र स्वीकार किए जाएंगे। 27 मई 2026 को सायं 7 बजे तक नामांकन पत्रों की स्क्रूटिनी (जांच) की जाएगी। 28 मई को सायं 7 बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी तथा उसी दिन सायं 7:30 बजे अंतिम प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित कर दी जाएगी। मतदान 7 जून 2026, रविवार को प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक भगवान परशुराम भवन, सी-8 यमुना विहार, में सम्पन्न होगा। चुनाव अधिकारी द्वारा संस्था के समस्त वैध सदस्यों से अपील की गई है कि वे लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। सभी सदस्यों से अनुरोध है कि मतदान के समय अपने साथ कोई एक वैध फोटो पहचान पत्र अवश्य लेकर आएं। मतदान उपरांत उसी दिन चुनाव परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। नव निर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को 8 जून 2026, सोमवार को सायं 5 बजे पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। सम्पूर्ण चुनाव प्रक्रिया भगवान परशुराम भवन, सी-8 यमुना विहार में सम्पन्न होगी। मतदान दिवस को छोड़कर अन्य सभी कार्य दिवसों में चुनाव कार्यालय का समय सायं 5 बजे से 7 बजे तक निर्धारित किया गया है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here