सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

यमुनापार के दोनों गावों को ओ जोन मुक्त किया जाए : भीष्म शर्मा

2 मिनट पढ़ें
भीष्म शर्मा
Advertisement

यमुनापार के दोनों गावों को ओ जोन मुक्त किया जाए : भीष्म शर्मा

नई दिल्ली ( स्पर्श भारद्वाज ) : पूर्व विधायक एवं घोंण्डा विधानसभा के वरिष्ठ नेता भीष्म शर्मा ने कहा कि यमुनापार के दो ऐतिहासिक गांव उस्मानपुर और गढ़ी मेंडू के लोगों में इन दिनों भारी चिंता का माहौल है। इन गांवों में ओ जोन के नोटिस चस्पा किए गए हैं, जिससे लोगों को अपने घरों और भविष्य की चिंता सता रही है।उन्होंने कहा कि यदि इन दोनों गांवों की सुरक्षा के लिए मजबूत और स्थायी बांध का निर्माण कर दिया जाए, तो ये क्षेत्र बाढ़ की समस्या से स्थायी रूप से सुरक्षित हो जाएंगे और यमुनापार के दोनों गावों को ओ जोन मुक्त किया जाए ओ जोन की समस्या भी स्वतः समाप्त हो सकती है। जब मैं घोंडा विधानसभा का विधायक था, तब मैंने उस्मानपुर गांव में बांध निर्माण का कार्य शुरू कराया था, लेकिन राजनीतिक कारणों और गांव के अंदर आपसी मतभेदों के चलते वह कार्य पूरा नहीं हो सका। यदि उस समय बांध बन गया होता, तो आज यहां के लोगों को इस प्रकार के संकट का सामना नहीं करना पड़ता। भीष्म शर्मा ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल ओ जोन की चर्चा करना नहीं है, बल्कि इन गांवों को बाढ़ से स्थायी रूप से मुक्त कराना है। हर वर्ष बाढ़ आने पर सरकार के लाखों रुपये राहत और बचाव कार्यों में खर्च होते हैं। यदि स्थायी बांध बना दिया जाए, तो सरकारी धन की भी बचत होगी और लोगों के जानमाल की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।उन्होंने कहा कि उस्मानपुर और गढ़ी मेंडू के निवासी सैकड़ों वर्षों से यहां रह रहे हैं। यदि ओ जोन के नाम पर इन लोगों को उजाड़ने का प्रयास किया गया, तो कांग्रेस पार्टी इसका डटकर विरोध करेगी।उन्होंने सरकार से मांग की कि इन दोनों गांवों में शीघ्र स्थायी बांध का निर्माण कराया जाए, बाढ़ की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए तथा उस्मानपुर और गढ़ी मेंडू को ओ जोन से मुक्त कर यहां के लोगों को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का अधिकार दिया जाए।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *