सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

दोनों दलों को किसी समुदाय से कुछ लेना-देना नहीं’, जाट के मुद्दे पर संदीप दीक्षित ने AAP-BJP को घेरा

2 मिनट पढ़ें
संदीप दीक्षित

दोनों दलों को किसी समुदाय से कुछ लेना-देना नहीं', जाट के मुद्दे पर संदीप दीक्षित ने AAP-BJP को घेरा

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी पार्टियां जोर शोर से जुटी हैं. अरविंद केजरीवाल की ओर से जाट वोटर्स की उपेक्षा का मुद्दा उठाए जाने के बाद कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने भी इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इस मसले को लेकर आम आदमी पार्टी के साथ ही बीजेपी को भी घेरा है.

संदीप दीक्षित ने कहा, ”दस सालों से आम आदमी पार्टी सत्ता में है लेकिन उन्होंने तब जाटों की बात नहीं की और ना ही बीजेपी ने इस बारे में कोई बात की. इन दोनों पार्टियों को किसी समुदाय से कुछ लेना देना नहीं है. यह सिर्फ चुनाव के समय ही उनकी बात करते हैं.”

संदीप दीक्षित का AAP पर हमला

उन्होंने आगे कहा, ”आम आदमी पार्टी को लगने लगा है कि दिल्ली में कांग्रेस बहुत मजबूती से चुनाव लड़ रही है और यह सत्ता में भी आ सकती है. ऐसे में इनको लगने लगा कि ये पार्टियां अपने राज्य में कमजोर हो जाएंगी चाहे उसमें समाजवादी पार्टी हो या TMC हो.”

अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा था?

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि बीजेपी अपना वादा करने के बावजूद भी जाट समुदाय को केंद्र के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) सूची में शामिल करने में विफल रही है. केजरीवाल ने गुरुवार (09 जनवरी) को कहा था कि उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर दिल्ली के जाटों को आरक्षण देने का आग्रह किया है. उन्होंने बीजेपी पर राजस्थान में जाटों का पक्ष लेने और दिल्ली में उनकी उपेक्षा करने का आरोप लगाया था.

दिल्ली में कब है विधानसभा चुनाव?

दिल्ली विधानसभा चुनाव में जाट समुदाय के वोट बैंक को बेहद प्रभावी माना जाता है. देश की राष्ट्रीय राजधानी में इनकी संख्या करीब 10 फीसदी मानी जाती है. कई सीटें जाट बहुल हैं और यहां हार और जीत इनके वोट से ही तय होता है. दिल्ली में 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को मतगणना की जाएगी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *