सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Air India plane crisis: Air India Flight AI-379 में बम की धमकी, फुकेट एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, सभी 156 यात्री सुरक्षित

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Air India plane crisis: Air India Flight AI-379 में बम की धमकी, फुकेट एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, सभी 156 यात्री सुरक्षित

थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-379 में शुक्रवार सुबह बम की धमकी मिलने के बाद आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। फ्लाइट में कुल 156 यात्री सवार थे, जो सभी सुरक्षित हैं।

अधिकारियों ने बताया कि बम की धमकी मिलते ही फुकेट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयरपोर्ट कंटिंजेंसी प्लान (ACP) को तुरंत सक्रिय कर दिया गया। इसके बाद विमान ने अंडमान सागर के चारों ओर चक्कर लगाते हुए सुरक्षित लैंडिंग की। घटना सुबह 9:30 बजे (स्थानीय समयानुसार) की है।

फ्लाइट ट्रैकर Flightradar24 के मुताबिक, यह विमान उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही वापस लौट आया और फुकेट एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया।

एयर इंडिया की उड़ानों में दूसरी बड़ी घटना
इस घटना से कुछ ही घंटों पहले मुंबई से लंदन जा रही एयर इंडिया की एक अन्य फ्लाइट को तीन घंटे तक हवा में रहने के बाद वापस मुंबई में लैंड कराना पड़ा था। एयर इंडिया के मुताबिक, ईरान की स्थिति और एयरस्पेस बंद होने की वजह से कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के रूट बदले जा रहे हैं या उन्हें वापस लौटाया जा रहा है।

Advertisement

265 मौतों वाला अहमदाबाद हादसा अभी ताजा
गौरतलब है कि गुरुवार को अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया फ्लाइट AI-171 भी भीषण हादसे का शिकार हो गई थी। टेक ऑफ के कुछ सेकंड बाद ही विमान एक हॉस्टल से टकरा गया, जिससे 241 यात्री और क्रू मिलाकर 265 लोगों की जान चली गई। इसमें हॉस्टल के कई लोग भी शामिल थे।

एक हफ्ते में एयर इंडिया पर लगातार संकट
लगातार तीन गंभीर घटनाओं से एअर इंडिया की सुरक्षा प्रणाली और संचालन पर सवाल खड़े हो गए हैं।
– एक विमान हादसे में 265 मौतें
– दूसरी फ्लाइट को हवा में तीन घंटे रखने के बाद रद्द
– अब तीसरी फ्लाइट में बम की धमकी

सरकार और DGCA की चिंता बढ़ी
इन घटनाओं के बाद नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) और एयरपोर्ट अथॉरिटीज ने सुरक्षा जांचों को तेज करने का निर्देश दिया है। दिल्ली और मुंबई सहित सभी बड़े एयरपोर्ट्स पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *