सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

पाकिस्तान में राजनीतिक दल के कार्यकर्ता सम्मेलन में विस्फोट में 20 लोगों की मौत

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आज एक इस्लामी राजनीतिक दल के एक सम्मेलन में हुए विस्फोट में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी मीडिया की एक खबर से मिली। ‘जियो न्यूज’ ने पुलिस के हवाले से बताया कि यह विस्फोट बाजौर के खार में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल के कार्यकर्ता सम्मेलन में हुआ। पुलिस ने कहा कि इस विस्फोट में करीब 50 लोग घायल हो गए और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कानून लागू करने वाली एजेंसियों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। ‘रेस्क्यू 1122’ के प्रवक्ता बिलाल फैजी ने ‘डॉन’ समाचार पत्र को बताया कि पांच एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंच गई हैं।

इससे पहले जेयूआई-एफ नेता हाफिज हमदुल्ला ने कहा कि उन्हें आज सम्मेलन में शामिल होना था। लेकिन कुछ व्यक्तिगत प्रतिबद्धताओं के कारण वह नहीं आ सके। जेयूआई-एफ नेता ने जियो न्यूज से बात करते हुए कहा कि मैं विस्फोट की कड़ी निंदा करता हूं और इसके पीछे के लोगों को संदेश देना चाहता हूं कि यह जिहाद नहीं बल्कि आतंकवाद है। उन्होंने कहा कि आज की घटना मानवता और बाजौर पर हमला है। हमदुल्ला ने मांग की कि विस्फोट की जांच की जानी चाहिए। साथ ही कहा कि जेयूआई-एफ को इससे पहले भी निशाना बनाया गया है। हमारे कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है। हमने इस पर संसद में आवाज उठाई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और प्रांतीय सरकार से घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने का आग्रह किया।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *