सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

बॉलीवुड का सबसे खूंखार विलेन, न कभी नॉनवेज खाया, न कभी शराब पी

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Famous Bollywood Villain Ranjeet Birthday Know Some Interesting Facts About  Actor - Entertainment News: Amar Ujala - 150 'रेप सीन' कर रंजीत बने थे ' विलेन', बलात्कारी के रोल में बेटे को देख

 

बॉलीवुड का सबसे खूंखार विलेन, न कभी नॉनवेज खाया, न कभी शराब पी

बॉलीवुड के बेहतरीन विलेन रंजीत ने कई फिल्मों में शराबी के किरदार निभाए लेकिन असल जिंदगी में उन्होंने कभी शराब का टेस्ट तक नहीं लिया. न ही वे नॉनवेज खाते हैं.

हिंदी सिनेमा के इतिहास में एक से बढ़कर एक विलेन हुए हैं. रुपहले पर्दे पर विलेन का जलवा सबसे ज्यादा 70 और 80 के दशक में देखने को मिला है. उस दौरा में अमरीश पुरी, प्रेम चोपड़ा, शक्ति कपूर, डैनी डेंगजोंग्पा, अमजद खान और प्राण साहब जैसे कई बेहतरीन विलेन हुए.

उसी दौर के खूंखार खलनायक रंजीत भी रहे. एक्टर रंजीत किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. बॉलीवुड की करीब 200 फिल्मों में उन्होंने काम किया है. उन्होंने कई फिल्मों में रेप सीन किए. हालांकि असल जिंदगी में वे बेहद शर्मीले हैं. एक इंटरव्यू में एक्टर ने खुद से और बॉलीवुड सेलेब्स से जुड़े बड़े खुलासे किए थे.

ना कभी शराब पी, ना नॉनवेज खाया

Advertisement

विलेन रंजीत कई फिल्मों में शराबी बनकर भी नजर आए. लेकिन उन्होंने अपनी लाइफ में कभी शराब का टेस्ट तक नहीं लिया न ही वे नॉनवेज खाते हैं. हालांकि एक दौर में एक्टर के घर पर बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी एक्ट्रेसेस और बड़े-बड़े एक्टर्स पार्टी करते थे. सेलेब्स ड्रिंक्स भी लेते थे और नॉनवेज भी खाते थे.

परवीन बाबी बनाती थीं ड्रिंक्स, राजेश खन्ना पी जाते थे पूरी बोतल

कुछ महीनों पहले रंजीत ने अपने घर पर होने वाली स्टार्स की पार्टी का खुलास किया था. उन्होंने ANI को दिए इंटरव्यू में बताया था कि, ‘मेरे पेरेंट्स दिल्ली में रहते थे और मैं जुहू में रहता था. हर कोई रोज शाम मेरे घर आ जाता था, क्योंकि मेरे घर में कोई फॉर्मेलिटी या पाबंदी नहीं थी. रीना रॉय मेरे घर आकर पराठे बनाती थीं, परवीन बाबी घर आकर ड्रिंक्स बनाती थीं.

मौसमी चटर्जी मछली पकाती थीं. नीतू सिंह भिंडी बनातीं और घर का माहौल बहुत अच्छा होता था. वहीं मेल गेस्ट में सुनील दत्त, राज कुमार, संजय खान, फिरोज खान, धर्मेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा मौजूद रहते थे. राजेश खन्ना जैसे लोग एक रात में एक से दो बोतल शराब पी जाते थे.’

आखिरी बार ‘हाउसफुल 4’ में नजर आए थे रंजीत

82 साल के दिग्गज एक्टर रंजीत ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी. उनकी शानदार फिल्मों में ‘शराबी’, ‘सुहाग’, ‘लैला मजनू’, ‘रॉकी’, ‘धरम-वीर’, ‘प्रेम प्रतिज्ञा’, ‘धर्मात्मा’, ‘नमक हलाल’ और कैदी सहित कई फिल्में शामिल है. बता दें कि एक्टर को आखिरी बार अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म ‘हाउसफुल 4’ में देखा गया था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *