सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

मूसापेट नाला में आठ साल के बच्चे का शव मिला, मानव बलि का संदेह

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

तेलंगाना: 8 साल का बच्चा नाले में मृत मिला, CCTV में संदिग्ध शव ले जाते दिखा

पुलिस ने इस मामले में सीसीटीवी फुटेज की मदद से फिलहाल एक ट्रांसजेंडर शख्स, जिसकी पहचान इमरान के रूप में की गई है, को गिरफ्तार किया है. इस फुटेज में इमरान किसी का शव लेकर जाते दिख रहा है.

नाले से आठ साल के बच्चे का मिला शव

हैदराबाद के सनथ नगर में एक नाले से आठ साल के बच्चे का शव मिला है. पुलिस ने मृतक बच्चे की पहचान अब्दुल वाहिद के रूप में की है. पुलिस को शक है कि अब्दुल वाहिद को पहले किडनैप किया गया और उसके बाद उसकी हत्या की गई. हत्या के बाद उसके शव को नाले में फेंक दिया गया. पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच रही है. जांच के दौरान पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी फुटेज लगा है. इस फुटेज में एक शख्स किसी का शव लेकर जाते दिख रहा है. पुलिस ने इसकी जांच के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है.

Advertisement

पुलिस ने इस मामले में सीसीटीवी फुटेज की मदद से फिलहाल एक ट्रांसजेंडर शख्स, जिसकी पहचान इमरान के रूप में की गई है, को गिरफ्तार किया है. इस फुटेज में इमरान किसी का शव लेकर जाते दिख रहा है. पुलिस के अनुसार इमरान ने कथित तौर पर पहले बच्चे के सर को एक बाल्टी में डालकर उसकी हत्या कर दी. इमरान ने इस घटना को उस समय अंजाम दिया जब बच्चा उसे ओआरएस देने गया था. ये ओआरएस इमरान ने ही उससे मंगवाया था.

हालांकि, स्थानीय लोग इसे बलि देने का मामला मान रहे हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि आरोपी के घर में पहले भी कथित तौर पर इस तरह से बलि दी गई है. लेकिन पुलिस इसे फिलहाल आरोपी और मृत बच्चे के पिता के बीच पैसे के लेनदेन का मामला था. पुलिस से मिल रही जानकारी के अनुसार मामले की जांच कर रहे अधिकारी इस घटना को बलि देने के एंगल से भी जांचेंगे.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *