सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

BMC Election Results: 28 साल बाद कमजोर पड़ा उद्धव ठाकरे का गढ़, मुंबई को मिल सकता है BJP मेयर

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

BMC Election Results: 28 साल बाद कमजोर पड़ा उद्धव ठाकरे का गढ़, मुंबई को मिल सकता है BJP मेयर

मुंबई सहित महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। बृह्नमुंबई महानगरपालिका यानी बीएमसी के चुनाव नतीजे धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं और शुरुआती रुझानों में 28 साल से चला आ रहा उद्धव ठाकरे के शिवसेना गढ़ पर खतरा मंडराता दिख रहा है। बीएमसी समेत राज्य की 20 से ज्यादा नगरपालिकाओं में भारतीय जनता पार्टी की मजबूत पकड़ नजर आ रही है, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि इस बार मुंबई को बीजेपी मेयर मिल सकता है।

महाराष्ट्र की कुल 29 महानगरपालिकाओं में गुरुवार को मतदान हुआ था और शाम 5 बजे तक अंतिम नतीजों के आने की संभावना है। बीएमसी चुनाव खास इसलिए भी माने जा रहे हैं क्योंकि करीब 9 साल बाद यहां चुनाव कराए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक 2026 में हुए इस चुनाव में मतदान प्रतिशत ने 2017 के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है, जिससे साफ है कि मतदाताओं ने इस बार स्थानीय राजनीति में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

राज्यभर में 893 वार्डों की 2,869 सीटों के लिए वोटिंग हुई, जिसमें कुल 15,931 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 3.48 करोड़ मतदाताओं ने किया। बीएमसी के साथ-साथ अन्य नगरपालिकाओं में भी मुकाबला बेहद रोचक बना हुआ है। जहां एक ओर बीजेपी कई शहरी निकायों में बढ़त बनाए हुए है, वहीं कांग्रेस लातूर और चंद्रपुर जैसे इलाकों में अपनी मजबूत स्थिति बनाए हुए दिख रही है।

Advertisement

चुनाव से पहले महाराष्ट्र की राजनीति में कई अहम घटनाक्रम भी देखने को मिले। करीब दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे परिवार के चचेरे भाई उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे एक बार फिर मराठी मतदाताओं को एकजुट करने की कोशिश में साथ आए। इसके अलावा पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ जैसे अहम शहरी क्षेत्रों में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रतिद्वंद्वी गुटों ने भी गठबंधन कर चुनाव लड़ा।

इन सभी राजनीतिक जोड़-तोड़ के बावजूद बीएमसी में शिवसेना की पकड़ कमजोर होती दिख रही है। अगर मौजूदा रुझान नतीजों में बदलते हैं तो यह मुंबई की राजनीति में एक ऐतिहासिक बदलाव होगा, जहां पहली बार लंबे अंतराल के बाद बीजेपी का मेयर बनने का रास्ता साफ हो सकता है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *