लक्ष्मी नगर के ब्लॉक अध्यक्षों नें की देवेंद्र यादव से मुलाकात
सुमित शर्मा भी रहे साथ
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर देशभर में संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत मंडलम स्तर पर संगठन का गठन चल रहा है | राजधानी दिल्ली में भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के नेत्रत्व में यह अभियान बड़े जोर-शोर से चलाया जा रहा है | लोकसभा स्तर पर तो पर्यवेक्षक काम कर रहे हैं वहीं जिला स्तर पर पर्यवेक्षक जुटे हैं | इसी कड़ी के तहत आज पूर्वी दिल्ली लोकसभा के तहत कृष्णा नगर जिले के लक्ष्मी नगर विधानसभा के दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव से लक्ष्मी नगर, पांडव नगर और ललिता पार्क ब्लॉक के नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों नें मुलाक़ात की |
श्री यादव ने उन्हें नव-दायित्व की शुभकामनाएँ दी। लक्ष्मीनगर विधानसभा पूर्व प्रत्याशी सुमित शर्मा पर्यवेक्षक, नफीस अधिवक्ता विनीता सिंह पूर्व निगम पार्षद सावित्री शर्मा सुनील गुप्ता सुनीता कपूर, महेश शर्मा मायाराम शर्मा भी इस मौके पर उपस्थित रहे |
सुमित शर्मा नें बताया राहुल वर्मा (ललिता पार्क) अधिवक्ता अभिषेक शर्मा (लक्ष्मी नगर)तथा प्रिंस शर्मा (पांडव पांडव नगर) लक्ष्मीनगर विधानसभा से ब्लॉक अध्यक्ष बनाये गए हैं | सुमित शर्मा नें इन नियुक्तियं पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव तथा कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय माकन का आभार जताते हुए उम्मीद जताई सभी लोग मिलजुल कर काम करेगें तथा देवेन्द्र यादव,अजय माकन और राहुल गांधी के हाथ मजबूत करेगें |



