सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

काशी विश्वनाथ और मां हीराबेन का आशीर्वाद,… बीते 5 सालों में पीएम मोदी ने कुछ इस तरह मनाया जन्मदिन

3 मिनट पढ़ें

काशी विश्वनाथ और मां हीराबेन का आशीर्वाद, कोविड वैक्सीनेशन की स्पेशल ड्राइव… बीते 5 सालों में पीएम मोदी ने कुछ इस तरह मनाया जन्मदिन

पीएम मोदी का रविवार (17 अगस्त) को 73वां बर्थडे है. आईए ऐसे में जानें कि उन्होंने पिछले पांच सालों में अपना जन्मदिन किस तरह से मनाया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (17 अगस्त) को अपना 73वां जन्मदिवस मनाएंगे. मॉर्निंग कंसल्ट ने शुक्रवार (15 सितंबर) को दावा किया कि उनके सर्वे में पीएम मोदी को लोग पसंद कर रहे हैं. सर्वे में 76 प्रतिशत लोगों ने मोदी के नेतृत्व को मंजूरी दी जबकि 18 प्रतिशत ने अस्वीकार कर दिया. वहीं इस बीच पीएम मोदी के जन्मदिन को लेकर बीजेपी जोर-शोर से तैयारी कर रही है.

बीजेपी पीएम मोदी का बर्थडे मनाने के लिए अलग-अलग प्रोग्राम करेगी. त्रिपुरा बीजेपी ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर आयोजिन समारोह को ‘नमो विकास उत्सव’ का नाम दिया. इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, गुजरात बीजेपी के अध्यक्ष सीआर पाटिल ने कहा कि पार्टी नवसारी जिले में रविवार को 30,000 स्कूली छात्राओं के लिए बैंक खाते खोलेगी.

इसके अलावा बीजेपी युवा मोर्चा गुजरात के सभी जिलों में ब्लड डोनेशन कैंप लगाएगी. आईए ऐसे में जानें कि पीएम मोदी रविवार को अपने जन्मदिन पर क्या करेंगे और उन्होंने अब तक अपना बर्थडे कैसा मनाया है?

पीएम मोदी का क्या कार्यक्रम है?

पीएम मोदी रविवार को दिल्ली के द्वारका इलाके में ‘यशोभूमि’ नामक इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (आईआईसीसी) के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे. साथ ही वह दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन के द्वारका सेक्टर 25 तक किये गए विस्तार का भी उद्घाटन करेंगे.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, करीब 73,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में बने कन्वेंशन सेंटर में मुख्य सभागार, भव्य ‘बॉलरूम’ और 13 बैठक कक्ष सहित 15 कन्वेंशन रूम शामिल हैं, जिनकी कुल क्षमता 11,000 प्रतिनिधियों की है. मुख्य सभागार कन्वेंशन सेंटर के लिए पूर्ण हॉल है, जो लगभग 6,000 मेहमान बैठ सकते हैं.

पीएम मोदी ने 2022 में क्या किया था?

पीएम मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 में गुजरात के वडनगर में हुआ था. उन्होंने अपने 72वें जन्मदिन यानी 17 सितंबर 2022 को नामीबिया से लाए गए चीतों को मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) में छोड़ा था. इसी के साथ देश में ‘प्रोजेक्ट चीता’ की शुरुआत हुई थी.

2021 में क्या किया?

पीएम मोदी का 17 सितंबर 2021 को 71वां जन्मदिन था. साल 2021 में कोरोना के केस आए दिन बढ़ रह थे. इस देखते हुए स्पेशल ड्राइव के तहत 2.26 करोड़ टीकाकरण किए गए.

बीजेपी ने बनाया सेवा सप्ताह

साल 2020 में कोरोनाकाल के दौरान बीजेपी वर्करों ने पीएम मोदी के जन्मदिन को ‘सेवा सप्ताह’ के रूप में मनाया था. इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंद लोगों को राशन दिया था. इसके अलावा कई जगह ब्लड डोनेशन कैंप भी लगाए थे.

पीएम मोदी ने मां के साथ मनाया जन्मदिन

पीएम मोदी ने 17 सितंबर 2019 को अपने जन्मदिन की शुरुआत स्वर्गीय मां हीराबेन के आर्शीवाद के साथ की थी. इसके बाद पीएम मोदी ने ‘नमामि नर्मदा’ फेस्टिवल में हिस्सा लिया था.

साल 2018 में पीएम मोदी ने क्या किया था?

पीएम मोदी ने अपना 68वां बर्थडे (17 सितंबर 2018) को वाराणसी में मनाया था. उन्होंने इस दौरान काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा की. इसके बाद पीएम मोदी ने नारौर प्राइमेरी स्कूल के बच्चों से मुलाकात की थी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *