सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

नेपाली विमान हादसे का मिला ब्लैक बॉक्स, 35 शवों की पहचान हुई

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

‘यति एयरलाइंस’ के दुर्घटनाग्रस्त विमान का ‘ब्लैक बॉक्स’ सोमवार को दुर्घटनास्थल से बरामद कर लिया गया जबकि हादसे के बाद से अब तक लापता चार लोगों का पता लगाने के लिए बचाव एवं तलाशी अभियान को तेज कर दिया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यति एयरलाइंस का एटीआर-72 विमान रविवार को रिजार्ट शहर पोखरा के नवनिर्मित हवाई अड्डे पर उतरने के दौरान नदी तट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें चालक दल के चार सदस्यों और पांच भारतीयों समेत 72 लोग सवार थे। इनमें 68 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है और अन्य चार की तलाश जारी है। ब्लैक बॉक्स एक फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर है जो एक विशेष एल्गोरिथम के माध्यम से सभी उड़ान जानकारी रिकॉर्ड करता है। इस बीच, दुर्घटनास्थल पर खोज और बचाव अभियान आज सुबह फिर से शुरू हो गया। नेपाल सशस्त्र पुलिस बल के डीआईजी शंभू सुबेदी ने  बताया कि लापता चार लोगों का पता लगाने के लिए आज सुबह बचाव अभियान फिर से शुरू किया गया।

पांच भारतीयों और चालक दल के चार सदस्यों समेत 68 यात्रियों को लेकर जा रहा विमान रविवार को नेपाल के पोखरा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।विमान, एक 72-सीटर यात्री विमान, पुराने हवाई अड्डे के पास स्थित नए खुले पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने से कुछ मिनट पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दो इंजन वाला टर्बोप्रॉप एटीआर 72 विमान नेपाल की राजधानी काठमांडू से पोखरा जाते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इससे पहले आज, नेपाल सेना ने कहा कि उन्हें दुर्घटनास्थल पर कोई जीवित नहीं मिला। नेपाल सेना के प्रवक्ता कृष्ण प्रसाद भंडारी ने कहा, हमने दुर्घटनास्थल से किसी को जीवित नहीं निकाला है।”

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *