BLA 2 list Delhi Congress: बीएलए टू की सूची सौंपी देवेंद्र यादव को राजकुमार जैन नें
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ): बाबरपुर जिले के तहत जिया कांग्रेस अध्यक्ष सदैव कुछ हटकर काम करने का प्रयास करते हैं ताकि उसका संदेश पार्टी के साथ-साथ दूसरे जिलों तक भी पहुंचे | इसी कड़ी के तहत उन्होंने अपने जिले के तहत बनाये गये बीएलए टू की ना केवल सूचि बनाई है बल्कि उक्त सूचि की एक बुकलेट भी तैयार की है ताकि चुनाव के समय और चुनावी प्रक्रिया के दौरान किसी को भटकना नहीं पड़े ओर एक बुकलेट में ही तमाम जानकारी मिल जाए |
राजकुमार जैन नें आज मंगलवार को बाबरपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत आने वाले सभी ब्लॉक के अध्यक्ष द्वारा दी गई अपने अपने ब्लॉक की बीएलए टू की सूची दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव को फ़ोल्डर बनाकर उनके सपुर्द की। इस मौके पर रोहताश नगर विधानसभा पूर्व प्रत्याशी सुरेशवती चौहान,ब्लॉक अध्यक्ष देवानंद चौधरी,सुभाष चौहान,बीएलए मोआरिफ, मुकेश,संतोष आदि मौजूद रहे।



