सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

BJP Election Victory: विकसित भारत के संकल्प पर अटूट विश्वास का,प्रतीक है भाजपा की जीत : गुरमीत सिंह सूरा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

BJP Election Victory: विकसित भारत के संकल्प पर अटूट विश्वास का,प्रतीक है भाजपा की जीत : गुरमीत सिंह सूरा
– शिवा कौशिक –

नई दिल्ली,पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 207 सीटें जीतकर पहली बार ऐतिहासिक जीत दर्ज की। वहीं असम में भाजपा ने लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की। पुडुचेरी में भी भाजपा ने जीत हासिल की है। इसी विषय पर बात करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता शाहदरा जिला व पूर्व सह प्रभारी पश्चिमी जिला गुरमीत सिंह सूरा ने कहा कि भाजपा की शानदार जीत से सभी राज्यों में कुशल शासन, प्रगति व विकास के एक नए युग की शुरुआत हो गई है। गुरमीत सिंह ने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता अपने राज्य में एक अच्छी सरकार लाना चाहती थी जिसके तहत पश्चिम बंगाल की जनता ने भाजपा को अपना बहुमत दिया तो वही असम की जनता भाजपा के शासन से बहुत खुश है और असम राज्य भाजपा के शासन में बहुत तरक्की कर रहा है जिसके तहत असम की जनता ने फिर से भाजपा को चुना है। गुरमीत सिंह सूरा ने कहा कि भाजपा को शानदार जीत दिलाने के लिए मैं जनता का धन्यवाद करता हूं और सभी कार्यकर्ताओं को इस जबरदस्त जीत की बधाई देता हूं। गुरमीत सिंह ने कहा कि यह जीत सभी की संयुक्त मेहनत का परिणाम है। भाजपा की बंपर जीत जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प पर अटूट विश्वास का प्रतीक है। गुरमीत सिंह सूरा ने आगे कहा कि भाजपा की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर जनता के सार्वजनिक समर्थन को भी दर्शाती है। गुरमीत सिंह ने कहा कि भाजपा की जीत इस बात का प्रमाण है कि आज देश में लोग चाहे वह किसी भी धर्म के हो, किसी भी जाति के हो, किसी भी समुदाय के हो सभी भाजपा पर भरोसा करते है। गुरमीत सिंह सूराने आगे कहा कि मैं जनता को यह विश्वास दिलाता हूं कि भाजपा के शासन में उनका राज्य उन्नति करेगा और लोगों की जीवनशैली में तेजी से सुधार होगा ।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *