बहानेबाजी छोड़ अब भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार को करने चाहिए जनता के काम : अरुण तोमर
* नहीं चलेगी अब कोई बहानेबाजी
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली नगर निगम में महापौर तथा उप महापौर भारतीय जनता पार्टी के बन गए है लिहाजा राजधानी दिल्ली में अब भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार बन गई है इसके अलावा लाट साहब यानी उपराज्यपाल भी उनकी सरकार द्वारा ही बनाये हुए है ऐसे में भाजपा को अब दिल्ली की विकास गति बड़ी तेजी के साथ बढ़ानी चाहिए क्यंकि अब उनके पास रुकावट नाम का कोई बहाना नहीं होगा | यह कहना है आम आदमी घोंडा विधानसभा के पूर्व सन्गठन मंत्री अरुण तोमर का |
अरुण तोमर कहते हैं कि बीजेपी जान ले कि अब ट्रिपल इंजन की सरकार में कोई बहानेबाजी नहीं चलेगी, अब तो काम करके दिखाना पड़ेगा। जनता जल्दी ही सब जान जाएगी। राजा इकबाल के मेयर बनने के साथ ही अब दिल्ली में बीजेपी की ‘ट्रिपल इंजन’ सरकार काबिज हो गई है। केंद्र और विधानसभा में पहले से बीजेपी की सरकारें हैं। अब मेयर और डिप्टी मेयर की सीट पर भी बीजेपी का कब्जा हो गया है। बीजेपी ने 2024 लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सभी सात
सीटों पर जीत हासिल की थी। इस साल फरवरी में हुए विधानसभा चुनाव में भी उसने पूर्ण बहुमत हासिल कर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में सरकार बनाई। अरुण तोमर कहते हैं “तमाम हथकंडे और जोड़ तोड़ के बाद भी 250 पार्षदों की एमसीडी में बीजेपी के पास सिर्फ 117 पार्षद हैं। 238 पार्षदों के हाउस में बहुमत का आंकड़ा 120 का बनता है। बीजेपी को समझ लेना होगा कि अब ट्रिपल इंजन की सरकार में कोई बहानेबाजी नहीं चलेगी, कोई बयानबाजी नहीं चलेगी। अब तो काम करके दिखाना पड़ेगा। जनता एक महीने में सब जान जाएगी।
उल्लेखनीय है कि ‘आप’ ने दिल्ली नगर निगम चुनाव के बहिष्कार का फैसला किया था। पार्टी नेताओं का कहना था कि उसने बीजेपी को बिना खरीद-फरोख्त ‘ट्रिपल इंजन’ वाली सरकार बनाने का मौका दिया है और अब उसे बिना बहाने जनता से किए गए वादों को पूरा करना चाहिए। अरुण तोमर कहते हैं बीजेपी ने एमसीडी के परिसीमन से लेकर चुनाव प्रक्रिया तक में अलोकतांत्रिक तरीके अपनाए। इसके बावजूद दिसंबर 2022 में जनता ने आम आदमी पार्टी को बहुमत से जिताया। उन्होंने कहा कि अब दिल्ली में केंद्र, राज्य और एमसीडी तीनों जगह बीजेपी की सरकार है। ऐसे में उसे अब कोई बहाना नहीं बनाना चाहिए और जनता से किए हर वादे को पूरा करना चाहिए। आम आदमी पार्टी विपक्ष की भूमिका रचनात्मक रूप से निभाएगी और बीजेपी को उसकी जिम्मेदारियां याद दिलाएगी।



