सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

‘हरियाणा में बीजेपी के जुमले…’, कांग्रेस सांसद वरुण चौधरी का नायब सिंह सैनी सरकार पर निशाना

3 मिनट पढ़ें
कांग्रेस सांसद वरुण चौधरी

'हरियाणा में बीजेपी के जुमले...', कांग्रेस सांसद वरुण चौधरी का नायब सिंह सैनी सरकार पर निशाना

Advertisement

Haryana Election 2024: अंबाला से कांग्रेस के सांसद वरुण चौधरी ने कहा कि राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के ‘जुमले’ काम नहीं करेंगे क्योंकि लोगों ने पिछले 10 साल में उनके वादों की हकीकत देख ली है. सांसद ने विश्वास जताया कि उनकी पार्टी हरियाणा विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल करेगी. चौधरी ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने अपने वादों को पूरा किया है, वह बीजेपी की तरह नहीं है.

वरुण चौधरी ने आगे कहा, “बीजेपी के ‘जुमले’ काम नहीं करेंगे क्योंकि लोगों ने उनके वादों की वास्तविकता देख ली है. आज किसान, युवा, महिलाएं, मजदूर समेत समाज के सभी वर्ग कांग्रेस को फिर से सत्ता में लाना चाहते हैं और हमारी पार्टी चुनाव में शानदार जीत दर्ज करेगी.”

मुलाना में कुल 10 उम्मीदवार हैं चुनाव मैदान में 

अंबाला के सांसद की पत्नी पूजा चौधरी (38) पांच अक्टूबर को राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर अंबाला जिले की मुलाना (सुरक्षित) सीट से चुनाव लड़ रही हैं. मुलाना में कुल 10 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं और पूजा चौधरी का मुकाबला बीजेपी की संतोष चौहान सारवान से है जिन्होंने 2014 के चुनाव में इस सीट से जीत हासिल की थी.

वर्ष 2019 में वरुण चौधरी ने मुलाना विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी, लेकिन उनके अंबाला (सुरक्षित) सीट से लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद यह सीट खाली हो गई थी. कांग्रेस ने अब पूजा को इस सीट से मैदान में उतारा है. मुलाना विधानसभा सीट वरुण चौधरी के परिवार का गढ़ रही है.

वरुण चौधरी ने बीजेपी पर साधा निशाना

Advertisement

वरुण चौधरी वरिष्ठ कांग्रेस नेता फूल चंद मुलाना के बेटे हैं, जो मुलाना से चार बार विधायक रहे हैं और पिछली कांग्रेस सरकार में मंत्री भी रहे हैं. वह कांग्रेस की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. बीजेपी पर निशाना साधते हुए वरुण चौधरी ने कहा कि बीजेपी की ‘‘जुमलेबाजी के बारे में सभी जानते हैं’’.

‘वादा नहीं किया पूरा’

उन्होंने कहा, ‘‘वे लोगों से किए गए वादे कभी पूरा नहीं करते. चाहे किसानों की आय दोगुनी करने की बात हो, गरीबों को घर देने की बात हो या हर साल बेरोजगारों को दो करोड़ नौकरियां देने की बात हो, उन्होंने कोई वादा पूरा नहीं किया.’’ उन्होंने कहा, ‘‘आज हरियाणा में बेरोजगारी चरम पर है. युवाओं में बहुत रोष है. कई युवा रोजगार के अवसरों की तलाश में विदेश जाने को मजबूर हैं, जिसके लिए वे अपनी जमीन भी बेच देते हैं और कर्ज भी लेते हैं.’’

अंबाला से सांसद ने कहा कि लोगों ने पिछली कांग्रेस सरकार की तुलना बीजेपी के दस साल के शासन से की है और उन्हें फर्क पता है. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी के विकास के बड़े-बड़े दावे खोखले हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *