सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

भाजपा के जनता दरबार से समाधान होगा लोगो की समस्याओं का : विनीत जैन

4 मिनट पढ़ें
विनीत जैन

भाजपा के जनता दरबार से समाधान होगा लोगो की समस्याओं का : विनीत जैन

Advertisement

भाजपा के जनता दरबार से समाधान होगा लोगो की समस्याओं का : विनीत जैन

* दिल्ली की जनता मांग रही है बदलाव

-शिवा कौशिक –

नई दिल्ली ,हर शनिवार को पंडित पंत मार्ग स्थित प्रदेश ऑफिस में केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा के साथ भाजपा के एक सांसद जनता दरबार में आएंगे और लोगों की समस्याएं सुनेंगे। 21 सितंबर को भाजपा ने प्रदेश कार्यालय में पहली बार जनता दरबार का आयोजन किया। भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा की जनसेवा और जनता की समस्याओं का समाधान ही भाजपा की पहली प्राथमिकता है। इसी विषय पर बात करते हुए भाजपा शाहदरा जिला के मीडिया प्रभारी विनीत जैन ने कहा की अब जब दिल्ली की सत्ता पर बैठी आम आदमी पार्टी की सरकार जनता के लिए कुछ नहीं कर रही है तो भाजपा को ही सामने आकर यह फैसला लेना पड़ा और मैं यह कहूंगा कि यह फैसला भाजपा के लिए लेना बहुत आसान था क्योंकि भारतीय जनता पार्टी का एकमात्र लक्ष्य है जनता की सेवा करना, जनता की समस्याओं को सुनकर उन समस्याओं को हल करना चाहे भारतीय जनता पार्टी उस राज्य में सत्ता पर हो या नहीं हो।

Advertisement

विनीत जैन ने कहा कि आज दिल्ली की जनता पीड़ित है क्योंकि जिस अरविंद केजरीवाल को और जिस आम आदमी पार्टी को सच्चा समझकर दिल्ली की जनता ने उन्हें दिल्ली की सत्ता पर बिठाया था वह अरविंद केजरीवाल और उनकी बनाई गई पार्टी आम आदमी पार्टी तो सबसे बड़ी भ्रष्ट पार्टी निकली जिसने दिल्ली की जनता की आंखों में धूल झोंकी, दिल्ली की जनता के साथ धोखा किया और जनहित नीति का झूठ बोलकर एक ऐसी नीति बनाई जिससे अपने मंत्रियों की जेब भरी और करोड़ों रुपयों का घोटाला किया।

विनीत जैन ने कहा कि अरविंद केजरीवाल न सिर्फ भ्रष्ट निकले बल्कि एक नंबर के धूर्त भी निकले क्योंकि उनका सच सामने आने के बावजूद भी उन्होंने अपने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दिया, अरविंद केजरीवाल जेल में भी चले गए उसके बाद भी उन्होंने अपने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दिया ताकि वह जेल में मुख्यमंत्री की सभी सुविधाओं को उठा सके और अब जब उन्हें बड़ी मुश्किल से सुप्रीम कोर्ट से शर्तों के साथ जमानत मिली तो बाहर आ कर अरविंद केजरीवाल ने तब इस्तीफा दिया जब मात्र चार से पांच महीने रह गए हैं दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने के ताकि अरविंद केजरीवाल जनता से सहानुभूति ले सके।

विनीत जैन ने कहा की अरविंद केजरीवाल ने अपने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा तो दे दिया लेकिन अपने ही इशारों पर काम करने वाली आतिशी को मुख्यमंत्री के पद पर बिठा दिया। विनीत जैन ने कहा की भारतीय जनता पार्टी इस बात को जानती है कि चाहे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हो या अब मुख्यमंत्री आतिशी बन गई हो काम आम आदमी पार्टी को नहीं करना इसलिए भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली की जनता की समस्याओं को दूर करने की तरफ एक कदम आगे बढ़ाते हुए हर शनिवार को जनता दरबार लगाने का फैसला लिया है जिसमें भाजपा के सांसद हमारे केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा के साथ आएंगे जनता से मिलेंगे,जनता की समस्याओं को सुनेंगे और जनता की समस्याओं को सुनने के बाद उन समस्याओं को हल भी करेंगे, अरविंद केजरीवाल की तरह उन समस्याओं के आधार पर कोई राजनीतिक चाल नहीं चलेंगे। विनीत जैन ने कहा कि दिल्ली की राजनीति एक बदलाव मांग रही है और यह बदलाव दिल्ली की जनता आने वाले विधानसभा चुनाव में करेगी भाजपा को चुनकर क्योंकि वह भाजपा जो पूरे देश में जनहित की योजनाएं बना रही है, जनहित के काम कर रही है वक्त आ गया है कि वो ही भाजपा अब दिल्ली की कमान अपने हाथों में ले और दिल्ली को एक नया स्वरूप दे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *