सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

भाजपा के जनता दरबार से जनता के होंगें काम : गुरमीत सिंह सूरा

4 मिनट पढ़ें
गुरमीत सिंह सूरा

भाजपा के जनता दरबार से जनता के होंगें काम : गुरमीत सिंह सूरा

Advertisement

भाजपा के जनता दरबार से जनता के होंगें काम : गुरमीत सिंह सूरा

* पूरी दिल्ली की जनता है पीड़ित

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिले के वरिष्ठ नेता गुरमीत सिंह सूरा का कहना है भाजपा दिल्ली प्रदेश ने हर शनिवार को जनता दरबार लगाने का फैसला लिया है जिसमें केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा के साथ भाजपा के सांसद जनता की समस्याओं को सुनेंगे और उन्हें हल करेंगे। इसी विषय पर उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा हर शनिवार को जनता दरबार लगाने का जो फैसला लिया गया है वह फैसला बेहद ही प्रशंसनीय है।

Advertisement

गुरमीत सिंह ने कहा की आम आदमी पार्टी की सरकार ने और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में कोई काम नहीं किया, आम आदमी पार्टी के पास एक भी काम ऐसा नहीं है जिसको वह यह कह सके कि अपने पांच सालों में उन्होंने यह जनहित का काम किया जिससे दिल्ली की जनता का विकास हुआ। गुरमीत सूरा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में काम तो किया लेकिन वह सभी काम दिल्ली को विनाश की तरफ लेकर गए विकास की तरफ नहीं।श्री सूरा नें कहा कि आम आदमी पार्टी ने जनहित नीति के नाम पर ऐसी नीति बनाई जिससे आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में करोड़ों रुपयों का घोटाला किया और दिल्ली की जनता को धोखा दिया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकाल में दिल्ली की जनता पीड़ित है, परेशान है और दुखी है और दिल्ली की जनता का यह दर्द कहीं ना कहीं हमारे देश के संविधान के ऊपर भी खतरा है क्योंकि आम आदमी पार्टी को दिल्ली की जनता ने संवैधानिक तरीके से बहुमत देकर दिल्ली की सत्ता पर बिठाया और इसी आम आदमी पार्टी ने और उसके मुखिया अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया, दिल्ली की जनता से झूठ बोला, दिल्ली की जनता को विकास की नहीं विनाश की तरफ लेकर गए, बताइए क्या ऐसी भी कोई सरकार होती है जो अपनी जनता के लिए ही कोई काम ना करें बल्कि घोटाला करके अपने मंत्रियों की जेबें भरे तो इसलिए यह संविधान पर खतरा भी है क्योंकि आज लोग परेशान हैं, पीड़ित हैं और उसी पार्टी की वजह से जिसको उन्होंने सत्ता पर बिठाया तो कहीं ना कहीं आप सोच सकते है की आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की जनता के साथ कितना बड़ा विश्वासघात किया है।

गुरमीत सूरा ने कहा की कब तक दिल्ली की जनता इस तरीके से परेशान होती इसलिए भारतीय जनता पार्टी ने हर शनिवार को जनता दरबार लगाने का जो फैसला लिया है वह फैसला बेहद ही सराहनीय हैं और मैं इसकी प्रशंसा करता हूं क्योंकि आज जब पूरी दिल्ली की जनता पीड़ित है, कोई उनकी सुनने वाला नहीं है तब भारतीय जनता पार्टी आगे आई है और उन्होंने यह दिखाया है कि भारतीय जनता पार्टी को इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि वह दिल्ली की सत्ता पर बैठी है या नहीं, भारतीय जनता पार्टी को फर्क इस बात से पड़ता है कि दिल्ली की जनता परेशान नहीं होनी चाहिए क्योंकि दिल्ली की जनता हमारे लिए देवतुल्य है, आज भारतीय जनता पार्टी जिस भी मुकाम पर है उसमें दिल्ली की जनता ने भी भारतीय जनता पार्टी का बहुत सहयोग किया है, आज दिल्ली में सातों सांसद भारतीय जनता पार्टी के ही हैं और मुझे विश्वास है कि अगले विधानसभा चुनाव में दिल्ली की जनता भारतीय जनता पार्टी को दिल्ली की सत्ता पर भी बैठाएगी क्योंकि यह बात तो अब सबके सामने आ गई है कि जब दिल्ली की जनता परेशान थी, पीड़ित थी तो कौन उनकी मदद करने के लिए सामने आया और किसने हर शनिवार को जनता दरबार लगाया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *