सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

भाजपा की उल्टी गिनती शुरू बनेगी गठ्बन्धन की सरकार : संजय गौड़

3 मिनट पढ़ें
भाजपा की उल्टी गिनती शुरू बनेगी गठ्बन्धन की सरकार : संजय गौड़

भाजपा की उल्टी गिनती शुरू बनेगी गठ्बभाजपा की उल्टी गिनती शुरू बनेगी गठ्बन्धन की सरकार : संजय गौड़न्धन की सरकार : संजय गौड़

Advertisement

भाजपा की उल्टी गिनती शुरू बनेगी गठ्बन्धन की सरकार : संजय गौड़

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : आगामी लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी बुरी तरह से हारेंगे और देश में गठ्बन्धन की सरकार बनेग| यह कहना है बाबरपुर ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्व निगम प्रत्याशी संजय गौड़ का | संजय गौड़ कहते हैं भारतीय जनता पार्टी के आला नेताओं को इस
बात का एहसास भी हो चुका है और भाजपा की पूरी टीम गठ्बन्धन के इन्डिया नाम से इतनी अधिक भयभीत हो चुकी है कि अपनी हर योजना में इन्डिया डालने वालों को अब इस नाम से ही नफरत होने लगी है | संजय गौड़ कहते है भाजपा नेताओ को अब इंडिया नाम को फोबिया हो गया है जिसे देखो वही इस नाम को ले आपतियां दर्ज करता दिख रहा है | खुद भाजपा के नेता और  समर्थक अब इस नाम का प्रचार करने में लगे है | यानी अब इन्डिया में इन्डिया की जीत पक्की है |

Advertisement

संजय गौड़ कहते है जिस दिन से गठ्बन्धन की घोषणा हुई है प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस का नाम लेना भूल गए है उनके निशाने पर अब इन्डिया आ गया है जो इस बात का संकेत है इन्डिया के गठन से भाजपा नेताओं की नींद हराम है | संजय गौड़ कहते हैं जब नाम बदलने से कोई फर्क नहीं पड़ता तो भाजपा सरकार तो आज तक नाम बदलने का ही काम करती रही है | अपने कार्यकाल के दौरान भाजपा नें कांग्रेस द्वारा शुरू की गई अनेक योजनाओं के नाम बदलकर काम कराने के झूठे श्रेय लिए है | अपने कार्यकाल में अनेक बड़े शहरों के नाम बदल डाले है सैकड़ों भवनों तथा मार्गो के नाम बदलकर अपनी हताशा मिटाई है | यानी खुद करें तो ठीक विपक्ष करे तो बौखलाहट | संजय गौड़ कहते हैं अपने नौ साल के शासन में मोदी सरकार नें महंगाई बढाई है ,बेरोजगारी लगातार बढ़ी है | भ्रस्टाचार बढ़ा है ,गरीब और गरीब हुआ है | भाजपा सरकार अपने चंद मित्रो पर मेहरबान रही है गरीबों के लिए उसने कोई
योजना नहीं बनायी लोग अब भाजपा की असलियत पहचान चुके है लिहाजा आगामी लोकसभा चुनावो में लोग भाजपा से मुक्ति चाहते है |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *