Home Breaking News भाजपा का दावा : पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने की थीं पाकिस्तानी...

भाजपा का दावा : पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने की थीं पाकिस्तानी पत्रकार से संवेदनशील खुफिया जानकारी साझा

0
199
पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने की थीं पाकिस्तानी पत्रकार से संवेदनशील खुफिया जानकारी साझा
पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने की थीं पाकिस्तानी पत्रकार से संवेदनशील खुफिया जानकारी साझा

 

नई दिल्ली. पाकिस्तान के पत्रकार नुसरत मिर्जा के खुलासे के बाद भारत में सियासी तूफान खड़ा हो गया है. मिर्जा ने पाकिस्तानी यूट्यूबर शकील चौधरी के साथ एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि वह तत्कालीन उप-राष्ट्रपति हामिद अंसारी के बुलावे पर भारत आए थे. उन्हें अपने दौरे पर भारत में कई संवेदनशील खुफिया सूचनाएं हासिल हुई थी जिन्हें उन्होंने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) को दिया था।

भाजपा के नेशनल स्पोक्सपर्सन गौरव भाटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की

मिर्जा के इस खुलासे के बाद भारत में सनसनी मच गई है इस खुलासे के बाद भाजपा के नेशनल स्पोक्सपर्सन गौरव भाटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस और पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी पर निशाना साधा है. गौरव भाटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ऐसे आदमी को 5 बार बुलाते हैं जो खुद ही इंटरव्यू में कहता है कि उसके साथ संवेदनशील खुफिया जानकारी साझा की गई. और यह जानकारी उसने ISI के साथ ये जानकारी साझा की. जिसका उपयोग भारत के खिलाफ किया गया।

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने की बात कबूल की

आखिकर कांग्रेस की सरकार ऐसे आदमी को 5 बार क्यों बुलाती है. भाजपा नेशनल स्पोक्सपर्सन ने आगे कहा कि उपराष्ट्रपति का पद एक एक संवैधानिक पद है. हामिद अंसारी को देश की जनता ने सम्मान दिया और उसके बदले में उन्होंने देश के साथ क्या किया? देश कि जनता कांग्रेस से यह पूछना चाहती है कि क्या आतंकवाद के खात्मा के लिए आपकी यही नीति थी? इन प्रश्नों का उत्तर कांग्रेस पार्टी को जरूर देना चाहिए. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी पत्रकार नुसरत मिर्जा जिन्होंने अपने भारत दौरों के दौरान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने की बात कबूल की।

दिल्ली और अलीगढ़ में कई कार्यक्रमों में शामिल हुए

वह 2007 से 2010 के दौरान दिल्ली और अलीगढ़ में कई कार्यक्रमों में शामिल हुए थे. गौरव भाटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को यह बताना चाहिए कि क्या यह सत्य है कि इस पाकिस्तानी पत्रकार को भारत बार-बार बुलाया गया. क्या यह भी सत्य है कि पत्रकार को बार-बार न्योता देकर बुलाया गया कि आइए भारत और इन कार्यक्रमों में शामिल होइए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here