सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

लोकसभा चुनाव का घाव भरने के लिए यूपी में BJP का बड़ा दांव, सपा की बढ़ी टेंशन?

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

लोकसभा चुनाव का घाव भरने के लिए यूपी में BJP का बड़ा दांव, सपा की बढ़ी टेंशन?

यूपी में 10 सीटों पर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने है. इसके लिए बीजेपी ने अब तैयारियां भी शुरु कर दी है. पार्टी ने हर विधानसभा को एक क्लस्टर बनाया है.

लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश के 10 विधायकों के सांसद बनने के बाद खाली हुई सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे हैं. इन सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा में तैयारियों का दौर शुरू कर दिया है. दो दिनों पहले भाजपा ने मंत्रियों की ड्यूटी लगाई है. इसके बाद अब पदाधिकारियों का भी चयन हो गया है कि किस पदाधिकारी को किस क्षेत्र में जाना है. इसकी तैयारी भाजपा ने सुनिश्चित कर ली है.

भारतीय जनता पार्टी अपने मंत्रियों और पदाधिकारियों को 4 जुलाई से अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में भेजने की तैयारी कर ली है. 4 जुलाई से संबंधित विधानसभा में मंत्री और पदाधिकारी अपने-अपने संबंधित विधानसभा क्षेत्र में जाएंगे और वहां एक-एक हफ्ते रहकर रिपोर्ट लेंगे इस और इसके बाद मंत्री और पदाधिकारी अपनी रिपोर्ट को प्रदेश मुख्यालय पर सौंपेंगे जिस आधार पर पार्टी रणनीति तैयार करेगी. इसी रिपोर्ट के आधार पर भाजपा इन विधानसभा सीटों पर इस बार टिकट बांटने जा रही है.

हर विधानसभा को बनाया गया एक क्लस्टर 

Advertisement

जानकारी के मुताबिक पार्टी में हर विधानसभा को एक क्लस्टर के रूप में बनाया है. इस क्लस्टर में दो से तीन मंत्रियों के साथ 1से 2 भाजपा पदाधिकारियों को लगाया गया है. यह पदाधिकारी और मंत्री पूरी विधानसभा में घूम कर वहां की सोशल इंजीनियरिंग को समझेंगे. एक हफ्ता वहां निवास कर वहां के महत्वपूर्ण लोगों से बात करेंगे और विधानसभा स्तर से लेकर बूथ स्तर तक का संगठन के ढांचे को समझेंगे. जिस स्तर पर भी संगठन कमजोर होगा. उसकी रिपोर्ट प्रदेश मुख्यालय को देंगे. इसके अलावा किस विधानसभा से किस जाति के नेता को लगाया जाए.किसका ज्यादा प्रभाव रहेगा. यह सोशल इंजीनियरिंग भी समझ कर प्रदेश मुख्यालय को इस बात से अवगत कराएंगे.

मंत्रियों के अलावा इनको मिली जिम्मेदारी

इन विधानसभा सीटों पर भाजपा ने जिन पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी है. उसमें कानपुर की सीसानऊ सीट पर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह को लगाया गया है. अंबेडकर नगर की कटेहरी विधानसभा सीट पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह को लगाया गया है. अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर एमएलसी अवनीश सिंह को लगाया गया है. मझवा विधानसभा सीट पर विधायक भूपेश चौबे को लगाया गया है. ऐसे ही अन्य सीटों पर भी मंत्रियों के अलावा पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी गई हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *