सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

भाजपा कह रही थी गैस सिलेंडर सस्ता होगा चुनाव होते ही कर दिया महंगा : अरुण तोमर

3 मिनट पढ़ें
अरुण तोमर

भाजपा कह रही थी गैस सिलेंडर सस्ता होगा चुनाव होते ही कर दिया महंगा : अरुण तोमर

Advertisement

भाजपा कह रही थी गैस सिलेंडर सस्ता होगा चुनाव होते ही कर दिया महंगा : अरुण तोमर

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : भारतीय जनता पार्टी नें दिल्ली विधानसभा चुनाव में दिल्ली की जनता से वादा किया था होली तथा दिवाली पर लोगो को रसोई गैस का सिलेंडर मुफ्त दिया जाएगा | और रूटीन में भी रसोई गैस सिलेंडर पांच सौ रूपये का दिया जाएगा | लेकिन ऐसा तो किया नहीं गया ,होली निकल गई किसी एक को भी मुफ्त रसोई सिलेंडर नहीं मिला | यह कहना है आम आदमी पार्टी घोंडा विधानसभा के पूर्व संगठन मंत्री अरुण तोमर का |

अरुण तोमर कहते हैं चुनाव के डेढ़ माह बाद ही भाजपा नें अपना असली चेहरा दिखाना शुरू कर दिया ,सस्ता करने की बजाय रसोई गैस की कीमते बढ़ा दी गई | अरुण तोमर कहते हैं एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ गए हैं। इस बढ़ोतरी से आम आदमी की जेब पर असर पड़ेगा। अब लोगों को खाना बनाना महंगा पड़ेगा। रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये का इजाफा हुआ है। इसका मतलब है कि अब लोगो को एक सिलेंडर के लिए ज्यादा पैसे देने होंगे। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ाने का ऐलान किया है। अब एलपीजी सिलेंडर 853 रुपये का मिलेगा। पहले यह 803 रुपये का था। अरुण तोमर कहते हैं यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब पहले से ही महंगाई बहुत ज्यादा है। खाने-पीने की चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। ऐसे में एलपीजी सिलेंडर का महंगा होना आम आदमी के लिए एक और झटका है।

Advertisement

अरुण तोमर ने कहा इसके पहले अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट के बीच सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क दो-दो
रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिया। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई। इसके मुताबिक, पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क को बढ़ाकर 13 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। हालांकि, इस आदेश में यह नहीं बताया गया है कि उत्पाद शुल्क में बढ़ोतरी का पेट्रोल और डीजल की
खुदरा कीमतों पर किस तरह का असर देखने को मिलेगा। अरुण तोमर कहते हैं एलपीजी सिलेंडर में बढ़ोतरी सब्सिडी और बिना सब्सिडी वाले दोनों सिलेंडरों पर लागू होगी। यह प्रधानमंत्री उज्‍ज्‍वला योजना के लाभार्थियों और गैर-लाभार्थियों दोनों पर प्रभावी है। नई कीमतें कल से लागू होंगी। तेल कंपनियों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए यह कदम उठाया गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *