सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

BJP ने जारी किया एक और स्टिंग ऑपरेशन तो सिसोदिया ने किया पलटवार, कहा- मुझे गिरफ्तार करें

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिल्ली में शराब नीति को लेकर हो रही राजनीति खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। अब बीजेपी ने एक और स्टिंग ऑपरेशन जारी किया है और आम आदमी पार्टी पर शराब घोटाले का आरोप लगाया है। बीजेपी ने कहा कि आम आदमी पार्टी का जो घोटाले का स्टिंग सामने आया है। उसमें घोटाले के आरोपी नंबर-9 अमित अरोड़ा ने पूरी पोल खोल दी है। अब इस पूरे मामले पर मनीष सिसोदिया ने सीबीआई को चुनौती दी है कि यदि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप सही हैं तो उन्हें चार दिन के अंदर गिरफ्तार करके दिखाए। और यदि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप गलत साबित हुए हैं तो सीबीआई माफी मांगे। मनीष सिसोदिया ने स्टिंग ऑपरेशन वीडियो जारी करने के लिए भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। सिसोदिया ने कहा, ”ये जो कथित स्टिंग है, उसे बीजेपी अभी सीबीआई को दे। चार के दिन के अंदर इसकी जांच करके सीबीआई मुझे गिरफ्तार कर ले। सीबीआई इसकी गहनता औऱ तेजी से जांच करे। यदि यह स्टिंग सच्चा है तो चार दिन के अंदर, आज गुरुवार है, सोमवार तक मुझे गिरफ्तार कर ले। नहीं तो आप मान लेना यह भाजपा और पीएम मोदी के दफ्तर से रची गई साजिश है। आजकल पीएम ऑफिस में सरकारें गिराने की साजिश ही रची जा रही है। सीबीआई इसकी जांच करे और पूरे इंटेलिजेंस लगाकर जांच करे। पूरी जांच करके अरेस्ट करें नहीं तो मानो कि स्टिंग झूठा है और प्रधानमंत्री दफ्तर की साजिश है। माफी मांगें कि स्टिंग झूठा है, गलत साजिश की।” सिसोदिया ने कहा, ”इन्होंने मेरे यहां सीबीआई की रेड कराई, कुछ नहीं मिला। फिर लॉकर में गए वहां भी केवल बच्चे का झुनझुना मिला। इन्होंने सारी जांच करा ली। सीबीआई के बाद ईडी की जांच करा ली, इसमें भी कुछ नहीं मिला तो स्टिंग लेकर आए हैं, कि देखो जी यह आदमी कह रहा है, इनको दिए होंगे, इनको दिए होंगे।” सिसोदिया ने कहा कि भाजपा आजकल सीबीआई की एक्सटेंडेड ब्रान्च है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *