Home Breaking News हरियाणा में BJP ने जारी की लिस्ट, इस सीट से लड़ेंगे मनोहर...

हरियाणा में BJP ने जारी की लिस्ट, इस सीट से लड़ेंगे मनोहर लाल खट्टर

0
148

हरियाणा में BJP ने जारी की लिस्ट, इस सीट से लड़ेंगे मनोहर लाल खट्टर

हरियाणा लोकसभा चुनाव के लिए BJP ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है.

हरियाणा लोकसभा चुनाव के लिए BJP ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर समेत कई दिग्गजों का नाम है. पार्टी ने खट्टर को करनाल सीट से उम्मीदवार बनाया है. मनोहर लाल खट्टर ने आज ही विधानसभा से इस्तीफा देने का ऐलान किया है.

अंबाला से बंती कटारिया, सिरसा से अशोक तंवर, करनाल से मनोहर लाल खट्टर, भिवनी महेंद्रगढ़ से चौधरी धरमबीर सिंह, गुड़गांव से राव इंद्रजीत सिंह यादव और फरीदाबाद से कृष्ण पाल गुर्जर से टिकट दिया गया है.

हरियाणा में लोकसभा की 10 सीटें हैं. 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने सभी सीटों पर जीत दर्ज की थी. इस बार बीजेपी से मुकाबले के लिए कांग्रेस और आप ने गठबंधन किया है. कुरुक्षेत्र सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) चुनाव लड़ रही है. बाकी के 9 सीटों पर कांग्रेस ने उम्मीदवार उतारने का फैसला लिया है. बता दें कि बीजेपी ने उम्मीदवारों के नाम पर मंथन के लिए सोमवार को बैठक की थी. इसी बैठक में नाम पर मुहर लगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here