सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

‘बीजेपी सांसदों ने मुझे धक्का दिया, मैं नीचे बैठ गया’, धक्कामुक्की कांड पर बोले मल्लिकार्जुन खरगे

2 मिनट पढ़ें
मल्लिकार्जुन खरगे

'बीजेपी सांसदों ने मुझे धक्का दिया, मैं नीचे बैठ गया', धक्कामुक्की कांड पर बोले मल्लिकार्जुन खरगे

Advertisement

संसद में धक्का-मुक्की के मामले पर कांग्रेस ने आज गुरुवार (19 दिसंबर, 2024) को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और विपक्ष के नेता राहुल गांधी मौजूद रहे. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हम कई मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. मुद्दों को जनता तक पहुंचाने के लिए सभी सांसद विरोध प्रदर्शन कर रहे थे और अमित शाह ने जो कहा उसके लिए माफी की मांग कर रहे थे.

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “हम लोग चलते हुए आ रहे थे. हमें रोकने के लिए वो मकर द्वार पर आ गए और महिला सांसदों को भी रोका. हमारे ऊपर हमला कर दिया. मुझे धक्का दिया और मैं बैलेंस नहीं संभाल सका और गिर गया. हमारे ऊपर इल्जाम लगा रहे हैं कि हमने धक्का दिया. बीजेपी वालों ने जो माहौल बनाया है, हम इसको बर्दाश्त नहीं करेंगे. इनकी गलती की वजह से मूवमेंट चल रहा है.”

Advertisement

कांग्रेस अध्यक्ष ने मीडिया से अनुरोध करते हुए कहा, “मेरा निवेदन है कि जो घटना घटी है, उसे ही दिखाया जाए.” वहीं, राहुल गांधी ने कहा, “मुद्दे की शुरुआत अडानी के मामले से हुई. बीजेपी चाहती थी कि इस पर कोई चर्चा नहीं हो.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *