सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

बीजेपी विधायक ने कान पकड़कर लगाई उठक-बैठक, पांच साल में हुई गलतियों के लिए माफी मांगी

2 मिनट पढ़ें
बीजेपी विधायक ने कान पकड़कर लगाई उठक-बैठक, पांच साल में हुई गलतियों के लिए माफी मांगी

बीजेपी विधायक ने कान पकड़कर लगाई उठक-बैठक, पांच साल में हुई गलतियों के लिए माफी मांगी

Advertisement

यूपी विधानसभा चुनाव में तरह-तरह के रंग देखने को मिल रहे हैं। सोनभद्र में चुनाव प्रचार के दौरान वहां से विधायक और भाजपा प्रत्याशी भूपेश चौबे का अलग ही रूप देखने को मिला। प्रचार के दौरान ही भूपेश चौबे अपनी कुर्सी पर खड़े हो गए और कान पकड़कर उठक-बैठक करते हुए पांच साल में उनसे हुई गलतियों की जनता से माफी मांगी। भूपेश चौबे सोनभद्र की रॉबर्ट्सगंज सीट से विधायक हैं। बीजेपी ने एक बार फिर उन्हें टिकट देकर मैदान में उतारा है। भूपेश चौबे ने अपने प्रचार के लिए झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और विधायक भानू प्रताप शाही को बुलाया था। प्रचार के लिए मंच बनाया गया था और भाषणबाजी हो रही थी।

दोनों कान पकड़कर गलतियों की मांगी माफी

इसी दौरान बीजेपी उम्मीदवार भूपेश चौबे कुर्सी पर खड़े हो गए और दोनों कान पकड़कर उनसे हुई गलतियों की माफी मांगने लगे। उन्हें ऐसे करते देख कई लोगों ने रोकने की भी कोशिश की। भूपेश चौबे ने कहा कि जिस तरह से 2017 के चुनाव में आप सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने अपना आशीर्वाद दिया उसी तरह इस बार भी आपका आशीर्वाद मिले। जिससे राबर्ट्सगंज विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी का कमल खिल सके।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *