सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

बीजेपी विधायक अरविंदर सिंह लवली को बड़ी जिम्मेदारी, बनाया गया प्रोटेम स्पीकर

2 मिनट पढ़ें
अरविंदर सिंह लवली

बीजेपी विधायक अरविंदर सिंह लवली को बड़ी जिम्मेदारी, बनाया गया प्रोटेम स्पीकर

Arvinder Singh Lovely: दिल्ली की आठवीं विधानसभा का पहला सत्र 24 फरवरी 2025 से शुरू होने जा रहा है. सत्र शुरू होने से ठीक पहले स्पीकर का पद खाली हो जाएगा, जबकि डिप्टी स्पीकर का पद पहले ही खाली हो चुका है. ऐसे में दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने वरिष्ठ विधायक अरविंदर सिंह लवली को कार्यवाहक स्पीकर नियुक्त किया है.

पार्टी के वरिष्ठ नेता विजेंद्र गुप्ता ने शुक्रवार को बताया था कि अरविंदर लवली को प्रोटेम स्पीकर बनाया जाएगा. वहीं शनिवार को उन्हें प्रोटेम स्पीकर नियुक्त कर दिया गया. सोमवार (24 फरवरी) से शुरू होने जा रहे विधानसभा सत्र में अरविंदर सिंह लवली विधायकों को शपथ दिलाएंगे. सूत्रों के मुताबिक 25 फरवरी को विधायकों को शपथ दिलवाई जा सकती है.

इसके अलावा, अरविंदर सिंह लवली को एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है. विधानसभा के सभी नए निर्वाचित सदस्य उनके सामने शपथ लेंगे. यह प्रक्रिया राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सरकार अधिनियम, 1991 की धारा 12 के तहत होगी.

अस्थायी नियुक्ति, जल्द होगा नया स्पीकर
अरविंदर सिंह लवली इस पद पर तब तक रहेंगे, जब तक दिल्ली विधानसभा अपने स्थायी स्पीकर का चुनाव नहीं कर लेती. आमतौर पर, विधानसभा सत्र के शुरुआती दिनों में ही स्पीकर और डिप्टी स्पीकर का चुनाव कर लिया जाता है.

विधानसभा में बहुमत की परीक्षा भी होगी
इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे काफी दिलचस्प रहे हैं. सरकार बनाने वाले दल के लिए यह जरूरी होगा कि वह स्पीकर और डिप्टी स्पीकर का चुनाव आसानी से करवा सकेंगे . विधानसभा में बहुमत साबित करना सरकार के लिए  बड़ी चुनौती नहीं होगी.

कौन हैं अरविंदर सिंह लवली?
अरविंदर सिंह लवली दिल्ली की राजनीति का बड़ा नाम हैं. वे कई बार विधायक रह चुके हैं और शीला दीक्षित सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं. उन्होंने शिक्षा, शहरी विकास और परिवहन जैसे विभागों में काम किया है. लवली की छवि एक अनुभवी और मजबूत नेता की रही है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *