सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

आगरा में बैठक के दौरान भिड़े भाजपाई, जमकर चले लात और घूसे, Video वायरल

3 मिनट पढ़ें
Video वायरल

आगरा में बैठक के दौरान भिड़े भाजपाई, जमकर चले लात और घूसे, Video वायरल

Advertisement

UP Politics: आगरा में उस वक्त हड़कंप की स्थिति बन गई जब एक बैठक के दौरान भाजपा पदाधिकारियों में विवाद हो गया. पार्टी पदाधिकारियों का विवाद इतना बढ़ा कि लोग एक दूसरे पर हमलावर हो गए. भाजपा नेताओं ने एक दूसरे को दौड़ा दौड़ा कर पीटा, इस दौरान भाजपा पदाधिकारी देखते रहे. काफी देर तक विवाद और मारपीट चलती रही जिसका सीसीटीवी वीडियो वायरल हुआ है. आगरा भाजपा मंडल अध्यक्ष पद को लेकर आवेदन की प्रक्रिया चल रही है और इसी दौरान भाजपाइयों में झगड़ा हुआ था.

दरअसल भाजपा में संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया चल रही है. भाजपा नेताओं को संगठन के चुनाव के लिए आदेवन करना है जिसको लेकर लगातार बैठकों का दौर चल रहा है. संगठन के पदों को लेकर समीक्षा बैठक और संगठन चुनाव प्रक्रिया चल रही है. ऐसी ही एक बैठक आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के नूनहाई क्षेत्र के शिव मंदिर पर चल रही थी. सीतानगर मंडल को लेकर मंडल अध्यक्ष पद को लेकर आवेदन प्रक्रिया चल रही है, जो मंडल अध्यक्ष बनना चाहते थे वह आवेदन कर रहे थे.

दोनों पक्ष ने थाने में दर्ज कराई शिकायत
इस दौरान भाजपा संगठन चुनाव की प्रक्रिया को कराने के लिए पदाधिकारियों को चुनाव अधिकारी बना कर भेजा गया था और पदाधिकारियों के सामने ही मंडल अध्यक्ष पद आवेदन को लेकर आपस में कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते भाजपा की बैठक जंग का मैदान बन गई. भाजपाई आपस में भीड़ गए और मारपीट शुरू हो गई, एक दूसरे को दौड़ा दौड़ा कर जमकर पीटा. मारपीट का सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है. विवाद का यह सिलसिला काफी देर तक चला. दोनों पक्षों ने थाना एत्माद्दौला में शिकायत दर्ज कराई गई है.

Advertisement

भाजपा के मंडल अध्यक्ष पद को लेकर सीतानगर मंडल के पदाधिकारी आपस में ही भीड़ गए और जमकर मारपीट हुई , इतना ही एक दूसरे को दौड़ा दौड़ा कर पीटा गया है . विवाद यह स्थित काफी देर तक चलती रही जिसके बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कराई गई. पुलिस से शिकायत में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए और नामजद तहरीर दी है . आरोप लगाया गया है कि लाठी डंडों से हमला किया जिसमें कई लोगों को चोट आई है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *