सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

विपक्ष के गठबंधन से छूटे भाजपा के पसीने : बी.एल.जीनवाल

2 मिनट पढ़ें
विपक्ष के गठबंधन से छूटे भाजपा के पसीने : बी.एल.जीनवाल

विपक्ष के गठबंधन से छूटे भाजपा के पसीने : बी.एल.जीनवाल

Advertisement

विपक्ष के गठबंधन से छूटे भाजपा के पसीने : बी.एल.जीनवाल

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : लोकसभा चुनावों के लिए देश भर के प्रमुख विपक्षी दलों के एक मंच पर आने से प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी समेत पूरी भारतीय जनता पार्टी के पसीने छूट गए है | यह कहना है बाबरपुर जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष बी.एल.जीनवाल का | श्री जीनवाल कहते हैं विपक्षी गठबंधन आज के समय की जरूरत थी | जीनवाल कहते हैं भाजपा सरकार नें हमेशा विपक्ष को दबाने  और डराने का काम किया है | इतना ही नहीं जो दल या नेता इनके दबाव में नहीं आते उनके पीछे ईडी और सी.बी.आई.लगा देते हैं | कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी नें इनके भ्रस्टाचार को उठाया तो उनके पीछे ईडी लगा दी | उनके खिलाफ झूठे मामले बना दिए | यहाँ तक की उनकी संसद सदस्यता भी खत्म करा दी  और उनका घर तक छीन लिया गया | लेकिन राहुल गांधी घबराए नहीं और उन्होंने तमाम विपक्ष को भाजपा के खिलाफ लामबंद कर दिया जिससे भाजपा में हड़कंप मचा है |

Advertisement

बी.एल.जीनवाल कहते हैं आगामी लोकसभा चुनावों में विपक्षी गठ्बन्धन भाजपा का सफाया कर देगा | वे कहते हैं भाजपा को इस बात का अच्छी तरह से आभास है | और यही वजह है की भाजपा नेताओं की नींद उडी हुई है | देश की जनता लगातार बढ़ते भ्रस्टाचार ,लगातार बढती महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है | देश की जनता भी भाजपा के खिलाफ एक मजबूत विपक्ष तलाश रही थी जो राहुल गाँधी नें सभी को एकजुट कर भाजपा को करार जवाब दिया है | श्री जीनवाल कहते हैं आम चुनावों में देश की जनता भाजपा का सफाया कर देगी और विपक्षी गठबंधन को भारी सफलता मिलेगी |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *