सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

BJP नेता नितेश राणे किया बड़ा दावा, ‘कांग्रेस में शामिल होने के लिए संजय राउत…’

2 मिनट पढ़ें
BJP नेता नितेश राणे

BJP नेता नितेश राणे किया बड़ा दावा, 'कांग्रेस में शामिल होने के लिए संजय राउत...'

Advertisement

Maharashtra News: महाराष्ट्र के मंत्री और बीजेपी विधायक नितेश राणे (Nitesh Rane) ने रविवार (2 फरवरी) को यह दावा कि शिवसेना-यूबीटी के सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) दिल्ली में कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं. वह कांग्रेस ज्वाइन करने के लिए उनसे मिल रहे हैं. नितेश राणे ने कहा कि संजय राउत का राज्यसभा का कार्यकाल समाप्त होने वाला है और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी के पास उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त विधायक नहीं हैं.

शिवसेना-यूबीटी ने नवंबर में हुए चुनाव में 288 सदस्यीय विधानसभा में केवल 20 सीटें ही जीती है. नितेश राणे ने कहा कि संजय राउत को शिवसेना-यूबीटी के मुखपत्र सामना में लिखना चाहिए कि वह पार्टी में कब तक रहेंगे. उन्हें बताना चाहिए कि कांग्रेस ज्वाइन करने के लिए वह दिल्ली में किन नेताओं से बातचीत कर रहे हैं.

नितेश राणे का संजय राउत से यह सवाल

नितेश राणे ने मीडिया से बातचीत में कहा कि संजय राउत को इसको लेकर बयान जारी करना चाहिए. हालांकि जब पत्रकारों से संजय राउत से इस संबंध में सवाल पूछना चाहा तो उनकी तरफ से कुछ प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई. नितेश राणे का बयान ऐसे समय में आया है जब संजय राउत ने दावा किया था सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के बीच के असंतोष के कारण राज्य में शासन प्रभावित हो रहा है.

Advertisement

सीएम बनने के लिए लालायित हैं शिंदे- संजय राउत

सामना में रविवार को अपने साप्ताहिक कॉलम में संजय राउत ने देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे के संबंध में तनाव का दावा किया था और कहा था कि इससे राज्य की प्रगति बाधित हो रही है. संजय राउत ने दावा कि एकनाथ शिंदे अब तक सच्चाई नहीं स्वीकार पाएं है कि वह नवंबर 2024  के बाद दोबारा सीएम नहीं बन पाए हैं और दोबारा यह पद पाने के लिए लालायित हैं जो कि फडणवीस पूरी तरह जानते हैं. शिवसेना-यूबीटी और कांग्रेस सहयोगी हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *