सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

BJP Jan Sampark Abhiyan: जन जन, तक पहुंच रही है भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी,की जन कल्याणकारी योजनाएं : गुरमीत सिंह सुरा

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

BJP Jan Sampark Abhiyan: जन जन, तक पहुंच रही है भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी,की जन कल्याणकारी योजनाएं : गुरमीत सिंह सुरा

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : भारतीय जनता पार्टी ने हाल ही में अपने राष्ट्रव्यापी जनसंपर्क और जागरूकता अभियान के तहत 12 लाख से अधिक परिवारों से सीधा संपर्क और संवाद स्थापित किया। इस महा जनसंपर्क अभियान के माध्यम से भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को जनता तक पहुँचाया। इसी विषय पर बात करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता शाहदरा जिला गुरमीत सिंह सुरा ने कहा कि जन जन तक, गली गली तक पहुंच रही है भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास नीतियां। उन्होंने कहा कि सबसे खास बात यह है कि बहुत से घर जब भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे तो कार्यकर्ताओं के बताने से पहले ही लोगों ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा लागू की गई योजनाओं से उन्हें जो लाभ हुआ वह उन्होंने बताना शुरू कर दिया। श्री सुरा ने कहा कि एक कार्यकर्ता के लिए यह बहुत सम्मान की बात है कि जिस पार्टी के लिए वह दिन रात मेहनत करता है, वह पार्टी इतने शानदार काम करती है कि लोग खुद उस पार्टी के काम बताते है। उन्होंने बताया कि चाहे 4 करोड़ से अधिक गरीबों को पीएम आवास योजना के तहत पक्के घर मिले हो या 37 लाख घरों को पीएम सूर्य घर योजना से 78 हजार तक की सोलर सब्सिडी का लाभ हो, लोगों को भाजपा की एक एक जनहित योजना याद है और उन्हें इनका लाभ भी मिला है। गुरमीत सिंह सुरा ने आगे कहा कि इसके अलावा दिल्ली राज्य में भारतीय जनता पार्टी ने अभी तक जो कार्य किए हैं वह भी शानदार है चाहे यमुना नदी की साफ सफाई को लेकर विभिन्न योजनाओं का ऐलान करना हो, यमुना नदी के तट की साफ सफाई हेतु विशाल अभियान चलाना हो, नमो ऑक्सीजन पार्क बनाने का कार्य हो, युवाओं के लिए हौसलों की उड़ान कार्यक्रम का आयोजन करना हो। उन्होंने कहा कि लोग भाजपा के कार्यों से बहुत संतुष्ट हैं। श्री सुरा ने कहा कि सरकार चाहती है कि उनकी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे और इसी उद्देश्य से कुछ दिन पहले दिल्ली सरकार ने दिल्ली में जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया जहां पर एक ही स्थान पर लोगों को केंद्र व दिल्ली सरकार की योजनाओं का लाभ मिला। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य दोनों ही स्तर पर भाजपा विकास की नई कहानी लिख रही है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *