सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

केजरीवाल के “आतिशी शॉट ” की काट तलाशने में जुटी भाजपा

3 मिनट पढ़ें
केजरीवाल

केजरीवाल के "आतिशी शॉट " की काट तलाशने में जुटी भाजपा

Advertisement

केजरीवाल के “आतिशी शॉट ” की काट तलाशने में जुटी भाजपा

* बेचैन हुआ भाजपा खेमा

– अश्वनी भारद्वाज –

नई दिल्ली ,जी हाँ हम एकदम ठीक कह रहे है अरविन्द केजरीवाल के ईस्तीफे और दिल्ली की कमान आतिशी को सौंपने के बाद भारतीय जनता पार्टी में ना केवल बेचैनी है बल्कि अजीब सी खामौसी भी देखने को मिल रही है | आलम यह है कि जो लोग मुंगेरी लाल की तरह सी.एम.बनने के हसीन सपने बुन रहे थे अब चुनवी जंग में कूदने के लिए अपने शुभचिंतकों से सलाह मशविरे ले रहे हैं और सेफ सीट तलाश रहे हैं | इतना ही नहीं कुछ नेता तो अपनी सुरक्षित सीट के लिए सर्वे करने की प्लान भी बनाने लगे हैं | राजनीती से सन्यास लेने की घोषणा कर चुके एक बड़े भाजपा नेता भी सोचने को मजबूर हो गए हैं चुनाव लड़ना है या नहीं |

Advertisement

यह बात हम हवा में नहीं कर रहे बल्कि उन्होंने भी यह कहना शुरू कर दिया है माहौल तो ठीक है नहीं लेकिन देखो पार्टी क्या आदेश देती है | इसी तरह भाजपा की एक हेवीवेट नेता जिनका लोकसभा चुनावों में कुछ वेट कम हो गया था भी सेफ मॉड में आ गई है | और जहां तक प्रदेश स्तर के कुछ बड़े नेताओं का सवाल है वे तो इस एपिसोड से पहले ही अपने लिए सेफ सीट तलाश रहे थे अब उनकी रफ्तार भी धीमी पड़ गई है |

हम कोई आप पार्टी का गुणगान नहीं कर रहे लेकिन यह कडवी सच्चाई है भाजपा के एक स्टार लीडर जो खुद भी सी.एम.पद का ख्वाब पाले हैं अब बंगले झाकने लगे है | उन्हें लगने लगा है कहीं ना घर के रहे और ना घाट के | समझ गए ना आप हमारा ईशारा किन साहब की ओर है ,बिलकुल सही समझे आप न तो उनका दिल्ली की सियासत से लम्बा वास्ता है और ना ही जमीन से | यह बात अलग है मोदी लहर में जरुर जीत जाते हैं लेकिन धीरे -धीरे वह लहर भी अब कमजोर पड़ने लगी है | तभी शायद वन नेशन वन इलेक्शन की बात होने लगी है | यदि यह योजना लागू भी हो जाती है तत्काल अपनी दिल्ली की सियासत पर तो इसका लाभ मिलने वाला नहीं |

दिल्ली की सत्ता के सपने यदि भाजपा को पूरे करने हैं तो पार्टी को अपने जमीनी कार्यकर्ताओं की पहचान करनी होगी ,दूसरे दलों से घुसपैठ करने वालों को वेटिंग में डालना होगा | प्रदेश तथा जिला स्तर पर मजबूत लोगो को लाना होगा ,केवल मोदी लहर के भरोसे ज्यादा दिन जमीनी राजनीती नहीं होने वाली | अरविन्द केजरीवाल के कद के नेता को तलाशना होगा और उसे नेत्रत्व सौंपना होगा तभी कहीं जाकर भाजपा केजरीवाल से भिड़ने की हिम्मत जुटा पाएगी | आज बस इतना ही …

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *