सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

US Court Summons India: पन्नू केस में अमेरिकी कोर्ट के समन में अजीत डोभाल का नाम, भारत ने दिया ऐसा जवाब, दुनिया रखेगी याद

2 मिनट पढ़ें
US Court Summons India

US Court Summons India: पन्नू केस में अमेरिकी कोर्ट के समन में अजीत डोभाल का नाम, भारत ने दिया ऐसा जवाब, दुनिया रखेगी याद

Advertisement

US Court Summons India On Pannun: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के मामले में अमेरिकी कोर्ट के भेजे समन पर भारत ने प्रतिक्रिया दी है. भारतीय विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी अदालत के समन पर आपत्ति जताई है और इसे चिंताजनक बताया है.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, ‘ये मामला पूरी तरह से अनुचित और सरकार की नीति के खिलाफ है. इस मामले की हम गंभीरता से जांच में जुटे हैं. हाईलेवल जांच भी शुरू की गई है और सभी पहलुओं पर बारीकी से नजर रखी जा रही है.’

क्या बोले विदेश सचिव?

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी. वो बोले, ‘ये आरोप पूरी तरह से निराधार है. इस केस से हमारे मत में किसी भी तरह का बदलाव नहीं होगा. इस केस को दायर करने वाला शख्स एक गैर कानूनी संगठन का प्रतिनिधित्व करता है. जब इस मुद्दे को हमारे सामने पहली बार लाया गया, हमने तभी कार्रवाई की थी. कट्टरपंथी सिख फॉर जस्टिस का प्रमुख पन्नू भारतीय नेताओं और संस्थाओं के खिलाफ भड़काऊ भाषण और धमकियां देने के लिए जाना जाता है.’

किस अदालत में है मामला?

Advertisement

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने न्यूयॉर्क के साउथ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में मामला दर्ज कराया है. हालांकि, इस विवाद के बीच भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी (Eric Garcetti) ने मीडिया से बातचीत की. उन्होंने कहा कि इस मामले का भारत-अमेरिका संबंधों पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

क्या है मामला?

अमेरिकी कोर्ट ने खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश के आरोप में भारत को समन जारी किया है. इस समन में भारत सरकार समेत कई प्रमुख भारतीय अधिकारियों के नाम शामिल हैं. गुरपतवंत सिंह पन्नू (Gurpatwant Singh Pannun) की हत्या की साजिश के आरोप में भेजे गए अमेरिकी अदालत के समन में भारत सरकार, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, पूर्व रॉ प्रमुख सामंत गोयल, रॉ एजेंट विक्रम यादव और भारतीय व्यवसायी निखिल गुप्ता का भी नाम है. अहम ये है कि इन सभी से 21 दिनों में जवाब देने मांगा गया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *