सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

‘विनाश का मॉडल अपना रही बीजेपी…’, सीएम अरविंद केजरीवाल ने बोला हमला

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

‘विनाश का मॉडल अपना रही बीजेपी…’, सीएम अरविंद केजरीवाल ने बोला हमला

लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया है कि बीजेपी विपक्षी दलों को खत्म करना चाहती है.

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुटी हुई हैं. तो वहीं एक प्रमुख पार्टियों के नेता एक दूसरे पर जोरदार प्रहार कर रहे हैं और एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं. हाल में आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर जोरदार वार किया है. उन्होंने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाया है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार (9 मार्च) को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ‘विकास’ के मॉडल पर काम कर रही है जबकि बीजेपी विपक्षी दलों को खत्म कर, उनकी सरकारों को गिराकर ‘विनाश’ का मॉडल अपना रही है.

सीएम अरविंद केजरीवाल ने किया मनीष सिसोदिया को याद

हाल ही में ‘आप’ सरकार की तरफ से विधानसभा में पेश किए गए 2024-25 बजट पर सदन को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि यह इतना अच्छा बजट है कि लोग अब कह रहे हैं कि आप-कांग्रेस गठबंधन दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटें जीतेगा.

Advertisement

केजरीवाल ने कहा कि बजट में घोषित ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना’ के तहत परिवार की प्रत्येक महिला को एक हजार रुपये दिये जाएंगे. सीएम केजरीवाल ने पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भी याद किया, जो वर्तमान में आबकारी नीति से संबंधित मामले में जेल में बंद हैं.

अरविंद केजरीवाल का बीजेपी पर वार

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि अगले साल वह (सिसोदिया) विधानसभा में बजट पेश करेंगे.’’ केजरीवाल ने समाज के हर वर्ग का ख्याल रखने वाला ‘शानदार’ बजट पेश करने के लिए वित्त मंत्री आतिशी की भी सराहना की. मुख्यमंत्री ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी मई 2014 में भारी जनादेश के साथ केंद्र में सत्ता में आई थी लेकिन उसने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) का इस्तेमाल कर विपक्षी दलों को निशाना बनाकर ‘विनाश’ का मॉडल अपनाया.

सीएम केजरीवाल ने बीजेपी पर दिल्ली सरकार को गिराने के लिए उनकी पार्टी के विधायकों को तोड़ने और उनकी सरकार की तरफ से किये जा रहे अच्छे कार्यों को रोकने का आरोप लगाया. उन्होंने यह भी दावा किया कि बीजेपी, आम आदमी पार्टी को खत्म करना चाहती है और उन्हें जेल भेजने की योजना बनाई जा रही है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *