सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

जनता से झूठे वादे कर विश्वासघात किया है भाजपा नें : सुमित शर्मा

3 मिनट पढ़ें
सुमित शर्मा

जनता से झूठे वादे कर विश्वासघात किया है भाजपा नें : सुमित शर्मा

Advertisement

जनता से झूठे वादे कर विश्वासघात किया है भाजपा नें : सुमित शर्मा

* लक्ष्मी नगर में कांग्रेस की बैठक आयोजित

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं नें विधानसभा चुनाव में जनता से झूठे वादे कर विश्वासघात किया है | झूठे वादों के शहरे भाज्पदिल्ल विधानसभा चुनाव तो जीत गई लेकिन वादाखिलाफी कर भाजपा नें जनता को अपना असली चेहरा दिखा दिया है | यह कहना था लक्ष्मी नगर विधानसभा से चुनाव लड़े दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के डेलिगेट सुमित शर्मा का | सुमित शर्मा नें उक्त विचार लक्ष्मी नगर में आयोजित कांग्रेस की एक बैठक में व्यक्त किये |

लक्ष्मी नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक का आयोजन स्थानीय जे ब्लॉक क्षेत्र में किया गया। यह बैठक कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नवचेतना का संचार करने, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और जनता से जुड़ाव को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। सुमित शर्मा ने भाजपा सरकार की नीतियों की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि “भाजपा ने जनता से झूठे वादे कर विश्वासघात किया है। चुनावों से पहले जो सपने दिखाए गए थे, वे अब टूट चुके हैं। झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले गरीबों को उजाड़ने का अमानवीय प्रयास भाजपा की असली नीयत को उजागर करता है।

Advertisement

कांग्रेस हमेशा से वंचितों, गरीबों और मजदूरों की आवाज़ रही है और आगे भी रहेगी। जिला कांग्रेस प्रभारी नफ़ीस मालिक ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि “आज के दौर में कांग्रेस पार्टी को फिर से जनता की पहली पसंद बनाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करना, युवाओं को जोड़ना और जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना ही हमारा लक्ष्य होना चाहिए।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ पार्टी को मजबूत करें और कांग्रेस के विचारों को हर गली, हर मोहल्ले तक पहुंचाएं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय शंकर चतुर्वेदी ने कहा कि “अब वक्त आ गया है कि हम घर-घर जाकर उन पुराने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को एक बार फिर कांग्रेस की मुख्यधारा से जोड़ें जो किसी कारणवश पार्टी से दूर हो गए थे। राहुल गांधी जिस तरह जनता की समस्याओं को लेकर सड़कों पर उतरते हैं, उसी जोश और जज़्बे के साथ हमें भी सत्ता के गलियारों तक जनता की आवाज़ पहुंचानी होगी। हमें जनसंघर्ष का रास्ता अपनाकर सरकार को जवाबदेह बनाना होगा।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक कुमार, ब्लॉक मीडिया प्रभारी दीपक कुमार गुप्ता तथा इमरान अमीन ने भरोसा दिलाया कि “लक्ष्मी नगर में कांग्रेस को पुनः मजबूत बनाने के लिए वे कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। पार्टी को सत्ता तक पहुंचाने के लिए यदि सड़कों पर भी उतरना पड़े तो कार्यकर्ता पीछे नहीं हटेंगे। जन आंदोलन की शुरुआत यहीं से होगी। बैठक में भानु सहित कांग्रेस परिवार के अन्य समर्पित कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एक सुर में कहा कि आज का यह दौर संगठन को फिर से खड़ा करने और जनता का भरोसा जीतने का है। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे कांग्रेस पार्टी की विचारधारा, नेतृत्व और जनसंघर्ष की परंपरा को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे और आने वाले समय में कांग्रेस को फिर से सत्ता में लाने के लिए हर मोर्चे पर संघर्ष करेंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *